Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में अविनाश सचदेव और एल्विश यादव के बीच जमकर घमासान देखने को मिल रहा है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में जिया शंकर ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जिया ने घर में एक नाटक की शुरुआत की हैं, जिसमें वह अजीबो-गरीब हरकतें कर घरवालों को डराती हैं। वह इस तरह से बिहेव करती हैं कि उनके अंदर कोई भूतिया शक्ति आ गई है। वह समय-समय पर इस तरह की एक्टिंग करती हैं जिससे बाकी घरवाले काफी डर जाते हैं। वह घर में इतनी जोर से चिल्लाती है कि डर के मारे पूरा घर ही गार्डन एरिया में इकट्ठा हो जाता है। जिसके बाद जिसके बाद अभिषेक मल्हान हनुमान चालीसा पढ़ने लगते हैं। बाद में मनीषा रानी भी कुछ ऐसा ही करना शुरू कर देती हैं। वह डरावना मेकअप कर अभिषेक और एल्विश को डराने की कोशिश करती हैं। हालांकि बाद में दोनों ही मनीषा का झूठ पकड़ लेते हैं।
अभिषेक मल्हान ने पढ़ी हनुमान चालीसा
किचन में जिया शंकर की इन अजोबी गरीब हरकतों पर घरवाले सवाल उठाने लग जाते हैं। बेबिका का मानना है कि नॉमिनेशन से बचने के चक्कर में जिया पता नहीं कैसी-कैसी हरकतें कर रही है। वहीं एल्विश कहते हैं, 'इसे अपने आप को दिखाना है तो सही तरह से दिखे ये क्या हरकतें कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी जिया की एक्टिंग की क्लिप वायरल हो रही हैं।
