टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 Elimination: जिया शंकर, अकांक्षा पुरी और अभिषेक मल्हान में से कौन होगा बेघर? एलिमिनेशन टास्क में आया शॉकिंग ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 2, 2023, 05:12 PM IST

Bigg Boss OTT 2 Elimination Promo: बिग बॉस ओटीटी 2 के मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान खान कहते हैं कि इस बार नॉमिनेटेड सदस्य फैसला लेंगे कि कौन इस घर में रहने के काबिल नहीं है। लेकिन इस टास्क का असर घरवालों पर भी पड़ेगा।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss OTT 2 Elimination: बिग बॉस ओटीटी 2 दिनोंदिन मजेदार होते जा रहा है। शो को ऑनएयर हुए दो हफ्ते बीत चुके है। कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से शो में गेम खेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट से लेकर अभिषेक मलहान का नाम ट्रेंड कर रहा है। दो हफ्तों में शो से 4 लोग बाहर हो चुके हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक मल्हान, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी नॉमिनेट हुए है। हमेशा की तरह इस बार का एलिमिनेशन टास्क काफी मजेदार होने वाला है।

शो में तीनों एलिमिनेशन और नॉमिनेशन के बारे में बातचीत कर रहे थे जिसकी वजह से बिग बॉस ने इस सीधा इन्हें नॉमिनेट किया है। इस बार का नॉमिनेशन जनता नहीं बल्कि नॉमिनेटेड सदस्य को करना है। इस बार के एलिमिनेशन टास्क में छोटा सा ट्विस्ट है जिसका खामियाजा घरवालों को भुगतना पड़ेगा।

कौन होगा घर से बेघर

प्रोमो में सलमान खान कहते हैं कि एलिमिनेशन टास्क में जिया, अभिषेक और आकांक्षा जितना समय लगाएंगे। घरवालों की उतनी जरूरत की चीजों को छीन लिया जाएगा। तीनों आपस में फैसला करते हैं उस दौरान अंडे, एक बाथरूम और जिम एरिया ब्लॉक हो गया है। साइरस कहते हैं कि सर मेरे लिए जिम बहुत जरूरी है। मैं रोज जिम करता हूं। सलमान कहते हैं इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता हूं।

इस बार का वीकेंड का वॉर काफी धमाकेदार होने वाला है। तीनों में से कौन सा सदस्य घर से बेघर होगा। इसका खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अकांक्षा पुरी इस हफ्ते घर से बेघर हो सकती है। मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियली किसी नाम को कंफर्म नहीं किया है। सलमान ने जैद हदीद और आकांक्षा पुरी को खूब फटकार लगाई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article