Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन अपनी रणनीति बदलते हैं। घर में टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है। टास्क के दौरान घर में दो टीम बनी है। एक टीम में एल्विश, जिया और बेबिका है। दूसरी टीम में अभिषेक, अशिका और मनीषा होते हैं। टास्क के दौरान अविनाश सचदेव संचालक होते है।
Abhishek and Avinash Fight (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg boss Ott 2: पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे की बीच हुआ झगड़ा, बोलीं- मुझे हमेशा टारगेट किया जाता है
टास्क में अविनाश और अभिषेक के बीच में जमकर झगड़ा होता है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में दोनों एक- दूसरे पर आरोप लगाते हैं।
अविनाश और अभिषेक में टिकट टू फिनाले के दौरान हुई लड़ाई
अभिषेक अविनाश पर आरोप लगाते हैं कि वो गेम में फेयर नहीं है। वो कहते हैं कि संचालक खुद गलत गेम खेल रहा है। इस बात पर दोनों का झगड़ा हो जाता है। अविनाश और अभिषेक को रोकने के लिए बीच में मनीषा रानी आती है। घर में टास्क के दौरान पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे के बीच में भी झगड़ा होता है। दोनों का झगड़ा अभिषेक की वजह से होता है। बेबिका का कहना था कि पूजा मैम आप हमेशा अभिषेक को सपोर्ट करते हैं। बेबिका घरवालों से गुस्सा होकर गार्डन एरिया में सो जाती है। किस मिलेगा टिकट टू फिनाले टास्क इसे जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी और आशिका भाटिया नॉमिनेटेड हैं।
