Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस के घर में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच की बॉन्डिंग बदलती रहती हैं। घर में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhurve) के बीच में शुरुआत से ही अच्छा बॉन्ड है। पूजा अक्सर बेबिका की तारीफ करती हैं। पूजा हमेशा से कहती हैं कि बेबिका उन्हें बतौर पर्सन पसंद है। पिछले कुछ दिनों से पूजा और बेबिका की दोस्ती में तकरार देखने को मिल रही हैं। घर में टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है।
टास्क के दौरान पूजा और बेबिका में बहस हो जाती है। दरअसल बेबिका मनीषा रानी से झगड़ा कर रही होती हैं। पूजा बेबिका को रोकने की कोशिश करती है। इस बात से बेबिका खफा हो जाती है।
बेबिका और पूजा में हुईं बहस
बेबिका पूजा से कहती हैं कि आप हमेशा मुझे टारगेट करती हो। आपको दूसरों की गलती नजर नहीं आती है। पूजा बेबिका से कहती हैं आप मुझे अच्छे लगते हो इसलिए मैं हमेशा आपको एडवाइस देती हो। मुझे किसी और से कोई मतलब नहीं है। बेबिका पूजा की कोई बात सुनने को तैयार नहीं होती है। वो लगातार कहती हैं कि आप सिर्फ मुझे टारगेट करते हो। बेबिका गुस्से में घर के बाहर गार्डन एरिया में सो जाती है। पूजा बाद में अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी की क्लास लगाती है। इस हफ्ते मनीषा रानी और आशिका भाटिया घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड है।
