टीवी मसाला

Alia Bhatt ने Elvish Yadav और मनीषा रानी की तारीफों के बांधे पुल, फैंस बोले- 'बहन पूजा भट्ट को भूल गईं'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 28, 2023, 08:06 AM IST

Alia Bhatt on Elvish Yadav and Manisha Rani: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन करने में बिजी चल रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट एल्विश यादव और मनीषा रानी की जमकर तारीफ की है।

Image

Alia Bhatt on Elvish Yadav and Manisha Rani

Alia Bhatt on Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का क्रेज काफी ज्यादा है। फिल्म का प्रमोशन बीते कई दिनों से बड़े जोरों शोरों से चल रहा है। इस बीच अब एक प्रमोशनल इवेंट में आलिया भट्ट से सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर भी सवाल किए गए हैं। बिग बॉस के घर में फिलहाल आलिया की बहन पूजा भट्ट भी मौजूद है, जिस वजह से सभी को उम्मीद थी कि वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के सेट पर भी जा सकती है। अब आलिया ने घर के दो कंटेस्टेंट को रॉकी और रानी चुना है। जिनका नाम एल्विश यादव और मनीषा रानी है।

आलिया ने की एल्विश और मनीषा की तारीफ

एल्विश यादव के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, ‘मुझे उनके बोलने का अंदाज उनकी पर्सनैलिटी काफी पसंद है। मुझे लगता है वही घर के असली रॉकी है। वहीं मनीषा को लेकर उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से उनके नाम में भी रानी आता है और एल्विश व मनीषा साथ में भी अच्छे लगते हैं। इसलिए वह घर की रानी हैं।’ इस बीच दर्शकों का मानना है कि आलिया भट्ट की ये क्लिप एक बार एल्विश को भी दिखानी चाहिए क्योंकि उन्हें आलिया काफी पसंद हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article