Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 27 July Spoiler: प्रणाली राठौड़( Pranali Rathod) फेम शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का लेटेस्ट ट्रैक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बीते एपिसोड की बात करें तो अबीर को अक्षरा-अभिनव के कसौली जाने से बहुत बुरा लगता है और वह रोते हुए अभिमन्यु के आगे अपने दिल की बात रखता है। आज शो में बहुत ज्यादा हंगामा देखने को मिलेगा जब अबीर अपनी मां से मिलने बिरला हाउस से भाग जाएगा। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट
अक्षरा की हालत हुई खराब
शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अभिनव गोयनका हाउस में फोन करता है और बड़े पापा को बताता है कि अक्षरा बहुत ज्यादा बीमार है उसका बुखार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। वह उसे बाढ़ की वजह से हॉस्पिटल भी नहीं लेकर जा सकता। यह सुनकर बड़े पापा बहुत परेशान हो जाते हैं और कसौली जाने को ज़िद्द करते हैं। वहीं आरोही भी बिरला हाउस में सभी को बताती है कि अक्षरा की तबियत बहुत खराब है। तभी अभिमन्यु फ़ैसला करता है कि मैं अबीर को अक्षरा से मिलवाने लेकर जाऊँगा, लेकिन मंजरी उसे जाने से मना कर देगी।
घर से भाग जाएगा अबीर
आगे शो में दिखाया जाएगा कि अबीर को पता चलता है कि उसकी मां बहुत बीमार है वह तभी उनसे मिलने का मन बना लेता है। लेकिन मंजरी और अभिमन्यु की बातें सुनकर उसे लगता है कि वह उसे जाने नहीं देंगे। अब अबीर अकेले घर से निकलने का फ़ैसला करता है। रुही अबीर को घर से भागने में मदद करेगी वह उसके लिए पैसे इकट्ठा करेगी और रात को उसे सबकी आँख के नीचे से घर से निकालने में मदद करेगी।अगले दिन सुबह जब सबको पता चलता है कि अबीर घर में नहीं है तब मंजरी और अभिमन्यु के पैरों तले जमीन निकल जाएगी।
शो में आएगा धाँसू ट्विस्ट
मेकर्स ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा हटाते हुए दिखाया है कि अबीर रास्ता भूलकर भटक जाता है और उसका किडनैप हो जाता है। वहीं अक्षरा की हालत खराब हो जाती है और उसे अबीर के सपने आने लगते हैं।
