अनुराग डोभाल ने की जान देने की कोशिश, मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

Anurag Dobhal News: बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने जान देने की कोशिश की है। अनुराग ने अपनी फॉर्च्यूनर कार को तेज रफ्तार से चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दी। इस बीच अनुराग डोभाल को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Anurag Dobhal News: बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे सभी के होश उड़ गए हैं। अनुराग डोभाल ने जान देने की कोशिश की है। अनुराग ने अपनी फॉर्च्यूनर कार को तेज रफ्तार से चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दी। इस हादसे में अनुराग डोभाल बुरी तरह से घायल हो गए है। इस बीच अनुराग डोभाल को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

anurag dobhal car crash

pic credit- instagram/twitter

आईसीयू में भर्ती हैं अनुराग

यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे उन्होंने 'अपनी आखिरी राइड' कहा। लाइव वीडियो में वे अपनी कार तेज रफ्तार से चला रहे थे और अचानक एक जोरदार क्रैश हो गया। वीडियो अचानक खत्म हो गया। अनुराग क्रैश से बच गए, लेकिन उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके मैनेजर रोहित पांडेय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपडेट दिया कि अनुराग को आईसीयू में रखा गया है। उन्होंने लिखा, 'फिलहाल आईसीयू में हैं, कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टरों और सबके संपर्क में हैं। फैंस का बहुत-बहुत शुक्रिया, खासकर उन लोगों का जिन्होंने उनकी लोकेशन पता करके मदद पहुंचाई। आप लोग सच में भगवान हो।'

End of Feed