टीवी मसाला

'इंडस्ट्री में सब मर्जी से होता है...'- कास्टिंग काउच पर Bigg Boss कंटेस्टेंट का बड़ा खुलासा, खोले अंदरूनी राज

Bigg Boss Rohit Verma Open Up On Casting Couch In Industry: 'बिग बॉस' का हिस्सा रहे रोहित वर्मा ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में सब मर्जी से होता है।

Image

रोहित वर्मा (Rohit Verma) ने इंडस्ट्री पर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss Rohit Verma Open Up On Casting Couch In Industry: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस' का हिस्सा रहे रोहित वर्मा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अपने स्टाइल के लिए तो रोहित वर्मा जाने ही जाते हैं, साथ ही उनकी बेबाकी अक्सर उन्हें लाइमलाइट में ले आती है। हाल ही में रोहित वर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री के विवादों की असलीयत बताई है। उन्होंने कास्टिंग काउच और ड्रग्स जैसे विवादों पर भी बड़ा खुलासा किया है। रोहित वर्मा ने ये तक कह दिया कि इंडस्ट्री में हर एक चीज रजामंदी से होती है। रोहित वर्मा ने कहा कि अगर किसी के अंदर टैलेंट है तो उसे आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकता है। यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को अलविदा कह गई नोयना डार्लिंग, इमोशनल वीडियो शेयर कर बोलीं- साइन ऑफ...

इंडस्ट्री में अक्सर कास्टिंग डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स आरोप लग चुके हैं। कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने बताया कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। इन बातों पर रिएक्शन देते हुए रोहित वर्मा (Rohit Verma) ने फिल्मीज्ञान से कहा, "सब बातें बनाई जाती हैं। फैशन इंडस्ट्री भी वैसे ही काम करती है, जैसे कॉर्पोरेट, बस यहां ग्लैमर ज्यादा है तो उंगली उठाना आसान हो जाता है।" रोहित वर्मा ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "यह सब बुलशिट बातें हैं, कोई यहां किसी का रेप नहीं करता है। सबकुछ रजामंदी से होता है। फैशन इंडस्ट्री पर सबसे ज्यादा उंगली इसलिए उठती है, क्योंकि हम लोग ज्यादा ग्लैमरस हैं। कैमरा यहां ज्यादा होता है, वरना कास्टिंग काउच तो कॉर्पोरेट में भी होता है। बाकी इंडस्ट्रीज में भी है।" यह भी पढ़ें: 'भाभी जी घर पर हैं' की Shubhangi Atre 45 की उम्र में कर रही हैं प्यार का इंतजार? बोलीं, 'कभी-कभी अकेला लगता है'

rohit verma

फोटो क्रेडिट- रोहित वर्मा इंस्टाग्राम

    रोहित वर्मा (Rohit Verma) यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अगर आप में टैलेंट है तो आपको आगे जाने से कोई नहीं रोक सकता है। आप में हुनर है, आपके ऊपर आपकी मां का आशीर्वाद है, आपकी नीयत साफ है तो आपको स्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। ये गलत बात है कि कोई किसी को यहां पर किसी चीज के लिए दबाव डालता है। मेरे एक दोस्त ने मुझपर #MeToo का आरोप लगाया था, क्योंकि उन्हें बिग बॉस में जाना था। तो मैंने उनके साथ की सारी चैट सोशल मीडिया पर डाल दी। आपके पास भी ऑप्शन है।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article