Bigg Boss 20: 'मेरा दोस्त मर गया काजी नाम था...'- झगड़े के बीच Yung DSA ने की हदें पार, दर्शकों ने लगाई लताड़

Bigg Boss 20 Yung DSA Inhumane Comment On Qazi Touqeer: 'बिग बॉस 20' में यंग डीएसए ने काजी तौकीर संग झगड़े में हदें पार कर दीं। उन्होंने काजी के खिलाफ ऐसी टिप्पणी की, जिसे लेकर वह ट्रोल हो रहे हैं।

Bigg Boss 20 Yung DSA Inhumane Comment On Qazi Touqeer: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम पलटकर रख दी है। बीते दिन शो में कई सदस्यों के बीच तकरार देखने को मिली। शो में काजी तौकीर और यंग डीएसए ड्यूटी के दौरान एक-दूजे से झगड़ा कर बैठे। लेकिन झगड़े के दौरान यंग डीएसए ने हदें पार कर दीं और काजी तौकीर पर भद्दी टिप्पणियां कीं। लेकिन यंग डीएसए की ये बात दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आई। लोगों ने उन्हें लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इस कंटेस्टेंट को Aman Gandhi ने बताया विनर मटेरियल, जानिए नाम

Bigg Boss 20: यंग डीएसए हुए बुरी तरह ट्रोल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

क्या था काजी तौकीर पर यगं डीएसए का कमेंट?

'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर संग झगड़े के बाद यंग डीएसए ने बाकी घरवालों के सामने कहा, "एक वाटी में मेरा दोस्त मर गया यार, इतना सा था। उसका नाम था काजी। बेचारा यार, बहुत अच्छा बंदा था। किधर भी जाकर बैठना खराब था, लेकिन अपना दोस्त था तो मैंने सोचा क्या ही करना है।" यंग डीएसए की इस बात पर लोगों ने उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "नफरत समझ आती है, लेकिन किसी की मौत की कामना करना अलग ही नीचता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "शर्म आनी चाहिए तुम्हें मच्छर, हम इंसानियत के नाते नाकाम हो गए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: तलाक के बाद माही विज को फिर से हुआ प्यार? काजी तौकीर के पूछने पर शर्माते हुए दिया जवाब

    तीसरे यूजर ने यंग डीएसए पर निशाना साधते हुए लिखा, "तो बसती की हस्ती स्टैन की सस्ती कॉपी यंग डीएसए ने बिग बॉस 20 में कहा कि काजी तौकीर को दोबारा डेंगू होना चाहिए और इस वक्त उसे चले ही जाना चाहिए। इसी तरह के घटिया शब्द 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला के लिए भी इस्तेमाल हुए थे। तुम्हें शर्म आनी चाहिए हर्ष विजय माचरे।"

    End of Feed