Bigg Boss 20 Update: सलमान खान (Salman Khan) का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो अपने 20वें सीजन की तरफ बढ़ रहा है। इस शो के बीते सीजन में गौरव खन्ना ने ट्रॉफी को अपने नाम किया था और फरहाना भट्ट पहली रनरअप रही थीं। अब मेकर्स अपने 20वें सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। सोशल मीडिया पर अब उन स्टार्स के नाम आने शुरू हो गए हैं, जिन्हें मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच अब बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की प्लानिंग सामने आई है, जो काफी ज्यादा धमाकेदार है। इस बार मेकर्स बिग बॉस में काफी कुछ नया करने वाले हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Shilpa Shinde संग कैटफाइट के बीच Hina Khan ने फैंस को दी चेतावनी, बोली, 'नीचे नहीं गिरना')
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
बिग बॉस 20 पर मेकर्स की बड़ी प्लानिंग
बिग बॉस के हर सीजन को अलग बनाने के लिए मेकर्स तगड़ी प्लानिंग करते हैं। कभी घर में बदलाव किया जाता है, तो कभी घर के नियमों को ही पूरी तरह बदल दिया जाता है। शो में लगभग 16 कंटेस्टेंट आते हैं और हर बार नए सेलेब्स को शो में लिया जाता है, लेकिन बिग बॉस 20 में कुछ नया ट्राई करने की कोशिश की जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 20 में मेकर्स पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री करवा सकते हैं। दावा कि इस बार शो के पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स रह चुके 8 सेलेब्स को वापिस बुलाने की तैयारी हो रही है। मेकर्स 8 पुराने कंटेस्टेंट्स को लेंगे और 8 नए सेलेब्स को बतौर कंटेस्टेंट बनाकर शो में बुलाया जा सकता है, जिनके बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिल सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'ऑफिस से भागी', Kumkum Bhagya फेम Shikha Singh ने खोला डायरेक्टर का काला सच, बयां किया कास्टिंग काउच का दर्द)bigg boss 20 (photo credit- instagram)
