टीवी मसाला

'ऑफिस से भागी', Kumkum Bhagya फेम Shikha Singh ने खोला डायरेक्टर का काला सच, बयां किया कास्टिंग काउच का दर्द

Shikha Singh On Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह ने हाल ही में कास्टिंक काउच का दर्द बयां किया है। शिखा ने बताया कि कैसे डायरेक्टर की वजह से उन्होंने कभी फिल्में न करने का फैसला लिया।

Image

kumkum bhgya actress sikha singh (photo credit- instagram)

Shikha Singh On Casting Couch: टीवी इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने कास्टिंक काउच पर खुलकर बात की है। अब तक सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि एक्टर भी कास्टिंग काउच के भयानक एक्सपीरियंस का खुलासा कर चुके हैं और अब इस कड़ी में टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) फेम शिखा सिंह (Shikha Singh ) ने भी अपना एक्सपीरिंयस शेयर किया है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनकी नौबत यहां तक आ गई थी कि उन्हें ऑफिस से भागना पड़ गया था और इस वजह से वह बॉलीवुड की तरफ कभी देख नहीं पाईं।

    शिखा सिंह ने बताई डायरेक्टर की गंदी करतूत

    शिखा सिंह ने हाल ही में टेली मसाला का एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने करियर और कास्टिंग काउच के मुद्दे पर खुलकर बात की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में कभी कदम क्यों नहीं रखा? शिखा ने खुलासा किया, 'वह मेरा पहला और आखिरी ऑडिशन था। वह फिल्ममेकर-डायरेक्टर सोफे पर बैठे थे और धीरे-धीरे मेरे पास आए। उन्होंने अपना हाथ यहां रखा।' इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि उस डायरेक्टर ने शिखा को हीरोइ बनने लायक कहा था। हालांकि, एक्ट्रेस ने फिल्म को करने से साफ मना कर दिया और डायरेक्टर की हरकतें देख तुरंत ऑफिस से भाग गईं। शिखा ने बताया कि उसके बाद उन्होंने किसी भी दूसरी फिल्म का ऑडिशन नहीं दिया और हमेशा टीवी में काम करने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने इस मौके पर उस आदमी का नाम तो नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह एक जाने-माने निर्माता-निर्देशक थे।
    kumkum bhagya sikha singh

    kumkum bhagya sikha singh (photo credit- instagram)

      शिखा सिंह की टीवी करियर

      बता दें कि शिखा सिंह को टीवी इंडस्ट्री में पहचान सीरियल कुमकुम भाग्य में आलिया के रोल से मिली, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' से की थी। इसके बाद वह कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं। इन दिनों वह सोनाक्षी बत्रा और फरमान हैदर के साथ 'जगधात्री' में साक्षी मित्तल के किरदार में नजर आ रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो शिखा सिंह अप्रैल 2016 में करण शाह से शादी की थी। इस कपल ने 2020 में अपनी बेटी का स्वागत किया। शिखा ने बेटी के लिए कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूरी बनाई थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article