Bigg Boss 20 Gullu Gets Niharika Tiwari Support: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स की गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। उनके बीच कड़वाहट भी नया रूप ले रही है। बीते दिन 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने गुल्लू के काम पर सवाल उठाया। ऐसे में गुल्लू ने जवाब दिया था कि जाकर वो तीन शो देख ले, जो मैं जीतकर आया था। लेकिन उदिति सिंह ने गुल्लू को ताना मारा, 'मैं बीप वाले शोज नहीं देखती।' उदिति सिंह अपने इस कमेंट के लिए लोगों के निशाने पर आ गई हैं। वहीं अब 'रोडीज' और 'स्प्लिट्जविला 16' फेम निहारिका तिवारी ने उदिति सिंह को करारा जवाब दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान को मिली कप्तानी, बाथरूम में खुद को बंद कर रोईं एक्ट्रेस
निहारिका तिवारी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने गुल्लू का तो समर्थन किया ही, साथ ही उदिति सिंह को आईना दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। निहारिका तिवारी ने उदिति सिंह के लिए कहा, "वैसे गुल्लू को तो पूरा समर्थन है। लेकिन आज कुछ ज्यादा ही सपोर्ट है, क्योंकि आज बात गुल्लू की ही नहीं है, पूरे रोडीज के ऊपर बात है। जो ये बोल रहे हैं कि टास्क आधारित शो करके आया है। बेटे आपको तो जीडी1 में ही निकाल देते। ठीक है? आप तो ऑडिशन में ही सेलेक्ट नहीं होते। आप अपने गिरेबान में झांककर तो देखो कि आप क्या करके बैठे हो। हां? आपका ये पहला शो है ना? वो तीन तीन शो किया है और तीनो जीता है। तो आप अपना मुंह बंद करके ही रखिए तो ज्यादा ही अच्छा है। ठीक है?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'तू ये सब डिजर्व करती है...'- अरिश्फा ने लव के कैरेक्टर पर किया कमेंट, मचा बवाल
बता दें कि निहारिका तिवारी के अलावा प्रिंस नरूला ने भी गुल्लू का इस मामले में समर्थन किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुल्लू की फोटो शेयर कर लिखा, "धूम मचा दे। दिखा दे गुल्लू कि हमारे शो की आखिर शक्ति क्या है?"
