Bigg Boss 20: रिलेशनशिप में रहते हुए किसी और से प्यार कर बैठी थीं Uditi Singh! खुद किया कबूल

Bigg Boss 20 Uditi Singh Big Confession: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि रिलेशनशिप में होने के बाद भी उनकी भावनाएं किसी और के लिए बदल गई थीं।

Bigg Boss 20 Uditi Singh Big Confession: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं जो कंटेस्टेंट्स की गेम को ही बदल दे रहे हैं। 'बिग बॉस 20' में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे किये हैं। कुछ दिनों पहले यंग डीएसए ने स्काउट ओपी संग बातचीत में बताया था कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को 10-12 बार चीट किया है। यंग डीएसए के इस खुलासे ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया था। वहीं हाल ही में यंग डीएसए संग बातचीत के दौरान अब उदिति सिंह ने भी बताया है कि रिलेशनशिप में होने के बावजूद उनका दिल किसी और पर आ गया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'वो तुम्हें पसंद करता है'- कनिका मान ने लव के सामने खोली पोल, स्काउट ओपी से भी उगलवाया सच

Bigg Boss 20: उदिति सिंह ने किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

यंग डीएसए ने समीक्षा को किया याद

यंग डीएसए ने 'बिग बॉस 20' में अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को याद करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि अब मेरे लिए उसकी भावनाएं बदल गई होंगी। क्योंकि हम ढाई महीने से एक-दूसरे से दूर हैं। लेकिन मैं सच में उसके बिना बिल्कुल भी नहीं रह सकता हूं। यंग डीएसए की बात सुनकर उदिति सिंह बोलती हैं, "प्यार में ऐसे ही लगता है यंग। ऐसा होता भी है कि आप नहीं रह सकते। यही तो प्यार है।" वहीं यंग डीएसए ने उदिति सिंह से सवाल किया, "कभी तेरे साथ ऐसा हुआ है कि तू किसी को डेट कर रही है और तेरी फीलिंग्स किसी और के लिए आ गई हैं?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Bigg 20: स्काउट OP पर ज्वालामुखी की तरह फूटा Yung के भाई का गुस्सा, सलमान खान को बीच में घसीटा

End of Feed