Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में स्काउट OP ने लव गिल को दिया धोखा, आम्रपाली दुबे का गुल्लू से हुआ झगड़ा

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट की वजह से कई सारे हंगामे हुए। पहले स्काउट कैप्टेंसी टास्क में अपने फैसले से परेशान दिखे। इसके बाद घरवालों को सजा मिली।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रोजाना ड्रामा हो रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स अपना गेम फ्रंट फुट पर रहकर खेल रहे हैं, लेकिन इस बीच रोजाना किसी न किसी कंटेस्टेंट का झगड़ा जरूर हो रहा है। बिग बॉस 20 में अब तक दिखाया गया था कि नॉमिनेशन राउंड में आम्रपाली दुबे घरवालों के निशाने पर रहती हैं और अब कैप्टेंसी टास्क में आम्रपाली दुबे और लव गिल को बड़ा धोखा मिलने वाला है। इसके अलावा, टास्क के बाद कैप्टन स्काउट ओपी की एक गलती की सजा पूरे घर को मिलती है, जिसके बाद घर में ड्रामा होता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'जज ने 4 बार बोला कि...', Mahhi Vij ने तलाक के बाद जय भानुशाली से नहीं ली एमिलनी, रोते हुए बताई वजह

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    अरिश्फा खान और काजी तौकीर की हुई गंदी लड़ाई

    बिग बॉस 20 के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत अरिश्फा खान और काजी तौकीर से होती है। दोनों के बीच मजाक मस्ती चल रही होती है और काजी के मजाक पर अरिश्फा सीरियस हो जाती हैं, जिसके बाद दोनों के बीच बहस होती है। इस मौके पर अरिश्फा को उदिति समझाती हैं और काजी की बात का मतलब बताती हैं। इसके बाद अरिश्फा की बहस माही से हो जाती हैं। इसके बाद माही फूट-फूटकर रोती हैं और तारा को याद करती हैं। इस मौके पर माही जय से एलिमनी न लेने की वजह भी बताती है। इस पूरे हंगामे के बाद घर में कैप्टेंसी टास्क से जुड़ी एक प्रक्रिया होती है। स्काउट से बिग बॉस पूछते हैं कि वह किन तीन को कैप्टन कभी नहीं देखना चाहते? तब स्काउट उदिति, अरिश्फा और काजी का नाम लेते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: आसिम रियाज की शादी पर Umar Riaz का खुलासा, हिमांशी के आरोपों पर बोले- हमें वो परवरिश नहीं दी जो...

      स्काउट की एक गलती घरवालों पर पड़ी भारी

      इस प्रक्रिया में स्काउट से बिग बॉस दूसरा सवाल करते हैं और पूछते हैं कि वह किन तीन को कैप्टन देखना चाहते हैं? इस पर स्काउट अपना, यंग और आसिफ का नाम लेते हैं। हालांकि, स्काउट को बाद में पछतावा होता है कि वह आम्रपाली और लव का नाम नहीं लेते हैं। इस वजह से वह बुरा महसूस करता है और बार बार माफी मांगता है। ऐसे में यंग उसे समझाने के लिए वॉशरूम में लेकर जाते हैं, जिस वजह से दोनों एक रूप तोड़ देते हैं। इसके बाद बिग बॉस का एक्शन होता है। घर का नियम तोड़ने पर बिग बॉस 50 प्रतिशत राशन काट देते हैं और फिर घर में बवाल होता है। स्काउट उदिति को बिग बॉस से चुगली करने पर सुनाते हैं। इसी दौरान आम्रपाली और गुल्लू की भी बहस हो जाती है।

      कौन बनेगा कैप्टन

      इसके बाद घर में कैप्टेंसी टास्क की प्रक्रिया शुरू होती है। इस टास्क में एक समय ऐसा आता है, जब स्काउट अरिश्फा को पैर से खींचकर हटा रहे होते हैं और ये चीज काजी को पसंद नहीं आती। इस वजह से दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होती है। इसके बाद काजी की आसिफ से भी लड़ाई हो जाती है।

      End of Feed