Bigg Boss 20: 'उसकी इज्जत की धज्जियां उड़ा दीं...'- सलमान खान ने उधेड़ी स्काउट की बखिया, दिखाया पुराना अवतार

Bigg Boss 20 Major Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान स्काउट ओपी की धज्जियां उड़ाते नजर आए।

Bigg Boss 20 Major Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम का रुख बदल दिया है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन वीकेंड का वार पर सलमान खान ने काजी तौकीर, अरिश्फा खान, लव गिल और कनिका मान को आड़े हाथों लिया। सलमान खान ने स्काउट ओपी और गुल्लू का उस रात का वीडियो भी घरवालों को दिखाया, जिसमें वे लव गिल के बारे में बात करते नजर आए। वहीं अब सलमान खान के शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्काउट ओपी की बखिया उधेड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल का हुआ पत्ता साफ! दर्शकों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 20: सलमान खान ने उधेड़ी स्काउट ओपी की बखिया (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' में सलमान खान (Salman Khan) ने स्काउट ओपी से सवाल किया, "आपको पता है कि भाई-बहन के रिश्ते का मतलब क्या है? जब मैंने ये देखा तो मैं हैरान था। इसे कैरेक्टर पर कीचड़ उछालना कहते हैं।" स्काउट ओपी ने अपनी सफाई में कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है सर। लेकिन सलमान खान ने जवाब दिया, "ऐसा ही है, तुमने लव की इज्जत की धज्जियां उड़ा दीं।" लेकिन स्काउट ओपी ने नकारते हुए कहा कि इस बात से मैं बिल्कुल सहमत नहीं होऊंगा। वहीं सलमान खान ने भी स्काउट ओपी को अपना पुराना अवतार दिखाया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aishwarya Sharma ने तलाक की खबरों के बीच किया Neil Bhatt को अनफॉलो, डिलीट कीं शादी और सगाई की फोटोज

      सलमान खान ने स्काउट ओपी से कहा, "अरे ये बातें क्या मैंने की हैं गुल्लू के साथ? तुमने और गुल्लू ने ये बातें की हैं। उस लड़की ने तुम्हारे ऊपर ऐसा असर कर दिया है कि तुम अपना रास्ता ही भटक गए हो? आवाज ऊंची करके क्या मैंने बात की है अभी तक? अगर इस वक्त नहीं करता तो धिक्कार है मुझपर।" बता दें कि स्काउट ओपी और गुल्लू का वीडियो देख लव गिल फूट-फूटकर रोईं।

      End Article
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हों...

      End of Feed