Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। जब से रीति को पता चला है कि काजी बीमारी का नाटक कर रहे थे, तब से ही वह उन्हें कुछ न कुछ सुना रही हैं। रीति ने काजी के लिए गालियों का भी इस्तेमाल किया है, जिस वजह से वह काफी ट्रोल हुई थीं। इस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति को इनसिक्योर का टैग मिल चुका है। अब एक बार फिर रीति ने बिग बॉस के घर में हदें पार की हैं। रीति ने काजी को भद्दी भद्दी गालियां दी हैं, जिस वजह से घर में खूब बवाल हुआ। Bigg Boss 20 Highlights: छोटा भीम शब्द सुन बौखलाईं Arishfa Khan, Yung DSA ने उड़ाई Qazi Touqeer की धज्जियां
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
रीति तिवारी ने काजी तौकीर को दी गालियां
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रीति तिवारी भद्दी भद्दी गालियां देती दिखाई दे रही हैं। ये प्रोमो कैप्टेंसी टास्क से जुड़ा है, जिसमें बिग बॉस रीति और उदिति को आमने-सामने आने के लिए कहते हैं, लेकिन उदिति जाने के लिए मना कर देती हैं और फिर उनके साथ काजी जाते हैं। उदिति की जगह काजी रैप करते हैं और रीति भी रैप करती हैं। इसी दौरान रीति, काजी और उदिति के लिए रैप में गालियों का इस्तेमाल करने लग जाती हैं, जिसे सुनकर दोनों टीम के लोग हैरान रह जाते हैं। काजी का भी गुस्सा फूट जाता है, लेकिन रीति यहीं नहीं रुकतीं। वह काजी को आगे भी गालियां देती हैं। इस वजह से उदिति रोने लगती हैं और काजी भी बोलते हैं, 'रोस्टिंग की भी हद होती है। मेरा खून गर्म नहीं होगा क्या।' इसके बाद मनोज तिवारी का भी जिक्र करते हैं और बेटी रीति को देखने के लिए कहते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- "बदनीयत मर्दों के गुणगान बंद...", मामा ससुर Govinda के खिलाफ खुलकर उतरीं Kashmera Shahसोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 का ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और रीति तिवारी एक बार फिर ट्रोल हो रही हैं। लोग रीति को उनकी भाषा के लिए बुरी तरह खरी खोटी सुना रहे हैं। इस बार सोशल मीडिया पर लोग मनोज तिवारी का भी जिक्र कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रीति ने अपने पिता का नाम खराब कर दिया है। हालांकि, अब दर्शकों की नजर वीकेंड का वार पर है। फैंस देखना चाहते हैं कि सलमान खान रीति की इस भाषा पर क्या एक्शन लेते हैं।
