Bigg Boss 20: काजी तौकीर सहित इन 9 सदस्यों पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, इस हफ्ते हो सकता है घर से पत्ता साफ

Bigg Boss 20 These Nine Contestants Nominated This Week: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते 9 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है। इसमें काजी तौकीर से लेकर उदिति सिंह तक शामिल है।

Bigg Boss 20 These Nine Contestants Nominated This Week: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' अपने हर एपिसोड के साथ लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। 'बिग बॉस 20' में बीते सप्ताह दो लोग नॉमिनेटेड थे, जिसमें ईंशा रिखी और यंग डीएसए शामिल थे। वहीं बीते दिन वीकेंड का वार पर ईशा रिखी को 'बिग बॉस 20' छोड़कर जाना पड़ा। लेकिन अब इस सप्ताह की नॉमिनेशन लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस सप्ताह घर के करीब 9 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है। इस लिस्ट में काजी तौकीर से लेकर उदिति सिंह का नाम शामिल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'जेल में डालो...' ट्रोलर्स के बाद डीपफेक वीडियो बनाने वालों पर भड़के Salman Khan, दी सख्त वॉर्निंग

Bigg Boss 20: इन कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) पहली बार नॉमिनेशन के दायरे में आए हैं। शो में नॉमिनेशन की प्रक्रिया इस बार जोड़ियों में हुई। दरअसल, जोड़ियों को साथ में कॉन्फ्रेंस में जाना था और आपस में तय करना था कि कौन नॉमिनेट होगा और कौन सुरक्षित होगा। जोड़ियों को 10 मिनट में तय करना था कि कौन नॉमिनेट होगा, लेकिन 10 मिनट में अगर जोड़ी तय नहीं कर पाती है तो दोनों ही कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो जाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rhiti Tiwari ने मां संग मिलकर किया था सौतेले पिता पर अत्याचार, एकम बावा ने लगाए गंभीर आरोप

    End of Feed