Bigg Boss 20: काजी तौकीर की देशभक्ति पर सवाल उठाना पड़ेगा भारी! भाई ने दी लीगल एक्शन की चेतावनी

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Gets Support From Brother: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में रहकर सुर्खियां बटोरने वाले काजी तौकीर की देशभक्ति पर लोगों ने सवाल उठाया। ऐसे में अब उनके भाई ने उनका समर्थन किया है।

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Gets Support From Brother: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में रहकर सबको दीवाना बनाने वाले काजी तौकीर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। काजी तौकीर ने अपने अंदाज से दर्शकों का न केवल मनोरंजन किया है, बल्कि फैन फॉलोइंग में भी इजाफा किया है। लेकिन हाल ही में काजी तौकीर की देशभक्ति को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। दरअसल, जैस्मिन सैंडलस के गाने पर काजी तौकीर शांत होकर उन्हें देखते नजर आए। ऐसे में लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि काजी तौकीर वैसे तो हर गाने पर डांस करते हैं, लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं कि ये 'धुरंधर' मूवी का गाना है, जो कि पाकिस्तान के खिलाफ थी। इसलिए काजी तौकीर शांत खड़े हैं। काजी के खिलाफ ऐसे कमेंट्स आने के बाद आसिफ खान और रोहेद खान उनके समर्थन में आए। वहीं अब उनके भाई काजी तौसीफ ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज ने Love Gill के मुंह पर फेंका शरबत, Scout OP ने भी लिया बेइज्जती का बदला

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के समर्थन में भाए बड़े भाई (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

काजी तौकीर के भाई काजी तौसीफ (Qazi Touseef) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा, "देशभक्ति पर सवाल, कितना घटिया है ये। आज मैं अपनी लीगल टीम के साथ बैठा था और मैंने उनसे लीगल सलाह ली है। उन्होंने ट्रोल्स के खिलाफ मुझे एक्शन लेने के लिए कहा है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि ये लोग कितना नीचे गिर सकते हैं। हमारे देश का एक मशहूर पब्लिकेशन है, उन्होंने एआई से बनाकर काजी को नीचा दिखाने की कोशिश की। ये अपराध है। मेरी टीम ने उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने के लिए कहा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ने तोड़ा Love Gill से रिश्ता? गेम में मचाएंगे धमाल, माही विज पर भड़के सलमान खान

End of Feed