Bigg Boss 20 News: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। घर में नए रिश्ते, लड़ाई-झगड़ों और ट्विस्ट ने शो को मसालेदार बना दिया है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस की चर्चा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बीते दिन शो 'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड एंट्री नकुल धुल (Nakul Dhull) और गुल्लू के बीच हुई लड़ाई हाथापाई में बदल गई। शो का सबसे बड़ा रूल तोड़ने के चलते नकुल को मेकर्स ने शो से बाहर कर दिया। वहीं अब खबर सामने आई की नकुल की दोबारा घर में एंट्री होने वाली है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नकुल धुल-गुल्लू की हाथापाई पर Elvish Yadav ने दिया तगड़ा रिएक्शन, Mahhi Vij को किया टारगेट)
बिग बॉस 20 में दोबारा हुई नकुल धुल की एंट्री?/फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
नकुल धुल की री-एंट्री?
बिग बॉस 20 के एक फैन पेज ने दावा किया है की शो में नकुल धुल की दोबारा वापसी होगी। पोस्ट के मुताबिक कैप्टेन स्काउट ओपी को पावर दी गई कि वे किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन छिनकर नकुल को वापिस शो में ला सकते हैं। पावर का इस्तेमाल करते हुए स्काउट ने काजी तौकीर की एक लाइफलाइफ खत्म कर दी और नकुल की वापसी कराई। स्काउट के इस फैसले से नकुल दोबारा शो में आए लेकिन इस बार मेकर्स ने उन्हे वार्निंग दे डाली की वे दोबारा ऐसा कुछ घर में नहीं करेंगे। वहीं कहा जा रहा है की स्काउट के इस फैसले से उनके खिलाफ पूरा घर हो गया। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इस खबर की पुष्टि नहीं करता। देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की नकुल की री-एंट्री से गुल्लू संग उनका व्यवहार कैसा होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आसिफ खान का फूटा गुस्सा, Love Gill से हुई गंदी लड़ाई; चिल्लाते हुए बोले- 'चापलूस है तू...')
नकुल धुल के सपोर्ट में उतरे फैंस
सोशल मीडिया पर फैंस मेकर्स से गुहार लग रहा हैं की नकुल को दोबारा शो में वापिस लाया जाए। वहीं रजत दलाल ने भी वीडियो शेयर कर नकुल का सपोर्ट कर डाला कि उनके आने से शो में चार-चांद लगे। बता दें इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए माही विज, कनिका मान, उदिति सिंह, स्काउट ओपी, अरिशफा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, मैरी कॉम, लव गिल, यंग डीएसए और अमन गांधी नॉमिनेटेड हैं।
