Bigg Boss 20: मैरी कॉम ने Love Gill और स्काउट OP के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं बोल नहीं पाई' (Exclusive)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से मैरी कॉम का एविक्शन हो गया है। शो से बाहर आकर मैरी कॉम ने लव गिल और स्काउट ओपी के विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) से मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। शो में 7 हफ्ते पूरे करके मैरी कॉम (Mary Kom) का एविक्शन हुआ। मैरी कॉम के जाने के बाद बिग बॉस के घर में लव गिल और स्काउट ओपी का मुद्दा शुरू हुआ। रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट की क्लास लगाई थी। इसके बाद शो में काशवी ने एंट्री की और उन्होंने भी दोनों पर अपनी भड़ास निकाली। इस मामले पर मैरी कॉम ने अपनी राय रखी है। मैरी कॉम ने जूम से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने शो में दोनों की नजदीकियों का जिक्र किया है और बताया है कि उन्हें भी कई बार फील हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अरिश्फा खान ने घर में किया बवाल, Kanika Mann से की गंदी लड़ाई, गुल्लू को कहा- 'नाली का कीड़ा'

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

मैरी कॉम ने लव गिल और स्काउट के विवाद पर की बात

बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद मैरी कॉम ने खास बातचीत में लव गिल और स्काउट ओपी के विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी। मैरी ने बताया कि जब वह बिग बॉस 20 के घर के अंदर थीं तो यह भाई-बहन के रिश्ते जैसा ही लग रहा था। उन्होंने कहा, 'देखिए, हमारे भारत में बहुत अलग-अलग धर्म हैं। मैं पूर्वोत्तर से जुड़ी हूं। हमारा बहन-भाई का रिश्ता अच्छा है। शुद्ध और ईमानदार है। दूसरे राज्य में जो भाई-बहन का रिश्ता है, ऐसा अजीब लगता है। कभी-कभी, मुझे दोनों का रिश्ता भाई-बहन वाला बहुत अच्छा लगता है। रिश्ता भाई-बहन वाला तो है, लेकिन जब ज्यादा हुआ, तो अंदर भी मैंने ऐसा महसूस किया।' इसके आगे मैरी कॉम ने कहा, 'मैं कुछ बोल नहीं पाई। मुझे गेम के बारे में ठीक से पता भी नहीं चला। अगर पता होता, तो मैं उस समय उसे जरूर डांटती।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरा डायवोर्स पार्टी करेंगे और...' कैमरे के सामने बोल पड़ीं Akanskha Chamola, अब हो रही हैं ट्रोल

    वीकेंड का वार में हुआ था बवाल

    बता दें कि बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट के विवाद ने तब बड़ा रूप ले लिया, जब काशवी ने एंट्री की। काशवी ने शो में आकर पहले लव गिल से तीखे सवाल किए और फिर स्काउट ओपी की क्लास लगाई। काशवी ने साफ कहा कि स्काउट और लव की नजदीकियों से उनके परिवार को गंदा महसूस हो रहा है। इस मौके पर काशवी ने लव पर स्काउट को ट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया था।

    End of Feed