Bigg Boss 20: शो में धमाल मचाएंगी मनोज तिवारी की बेटी Rhiti, एक्टिंग नहीं इस क्षेत्र में दिखा रही हैं कमाल

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी आ सकती हैं। रीति अपने पिता की तरह एक्टिंग में एक्टिव नहीं हैं। आइए आपको बताते हैं कि रीति तिवारी क्या करती हैं?

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) चर्चा में बना हुआ है। ये शो टीवी पर 6 सितंबर से टेलीकास्ट होगा। अब तक मेकर्स की तरफ से सिर्फ दो कंटेस्टेंट्स के बारे में बताया गया है, जिसमें रिया अहीर और लव कौर हैं। इनके अलावा किसी भी कंटेस्टेंट्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में नया चेहरा रिवील कर दिया गया है। दावा है कि बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की बेटी रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) धमाका करने आ रही हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: गोविंदा की पत्नी Sunita Ahuja ने नेपाल को बताया 'मातृभूमि', बाढ़ पर जताई चिंता

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    बिग बॉस 20 में आएंगी मनोज तिवारी की लाडली

    Variety India की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इस शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस साल रीति का ये दूसरा रियलिटी शो है। इससे पहले उनका नाम रियलिटी शो अलयांस के लिए सामने आया था। हालांकि, वह इस शो में नजर नहीं आई थीं, लेकिन फैंस उन्हें अब बिग बॉस में देख सकते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि रीति तिवारी ने अपने पिता मनोज तिवारी की तरह एक्टिंग को करियर के लिए नहीं चुना है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में आने से पहले बादशाह की Ex वाइफ Isha Rikhi ने की तगड़ी प्लानिंग, बोलीं- 'सख्ती से पेश आऊंगी'

      मनोज तिवारी की पहली संतान हैं रीति तिवारी

      रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। रीति ने अपने पिता की तरह एक्टिंग को अपने लिए नहीं चुना है। वह न्यूजिक के क्षेत्र में कमाल का काम कर रही हैं। रीति 'रीति स्पोर्ट्स' की डायरेक्टर और जूनी कंपनी (जूलरी फर्म) की को फाउंडर भी हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो रीति ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल (नरसी मोंजी एजुकेशनल ट्रस्ट ) से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा, रीति तिवारी का यूट्यूब पर एक चैनल भी है, जिस पर वह खुद गाने को कंपोज करती हैं और प्रोड्यूज भी करती हैं।

      राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं रीति तिवारी

      रीति तिवारी बेशक पिता की तरह एक्टिंग में नहीं आईं, लेकिन वह राजनीति में आ चुकी हैं। उन्होंने 2024 में राजनीति में कदम रखा। रीति ने अपने एक इंटरव्यू में राजनीति में कदम रखने के बारे में बातें करते हुए कहा, 'मुझे ऊपर वाले की इस योजना का पता नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में आना आज या जल्द ही कभी होगा। मुझे लगा था कि यह मेरे भाग्य में लिखा था लेकिन शायद 10-15 साल बाद।'

      End of Feed