टीवी मसाला

Rohit Chandel को लगा झटका, रिजेक्ट हुई बेल; 2 महीने से जेल में बंद है एक्टर

Rohit Chandel Bail Rejected: एक्टर रोहित चंदेल दो महीने से जेल में बंद है और इस बार भी उनकी बेल रिजेक्ट हो गई। दावा है कि डॉक्टर्स और पुलिस की गलतियों की वजह से बेल रिजेक्ट हुई है।

Image

rohit chandel (photo credit- instagram)

Rohit Chandel Bail Rejected: टीवी सीरियल सैराब (Sairaab) एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। रोहित बीते 9 जुलाई से जेल में बंद हैं। अभिनेता पर नाबालिक लड़की के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा था और रोहित ने खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार भी किया, जिसके बाद से ही अभिनेता के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है और अब इस मामले पर अपडेट आया है। बीते दो महीने से जेल में बंद रोहित चंदेल की बेल याचिका इस बार भी रिजेक्ट हो गई है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में धमाल मचाएंगी मनोज तिवारी की बेटी Rhiti, एक्टिंग नहीं इस क्षेत्र में दिखा रही हैं कमाल

    रोहित चंदेल की क्यों रिजेक्ट हुई बेल

    जानकारी के मुताबिक, रोहित चंदेल की बेल पुलिस और मेडिकल टेस्ट के डॉक्टर की रिपोर्ट्स में हुई कई गलतियों की वजह से रिजेक्ट की गई है। पुलिस ने रोहित को सीरियल सैराब के सेट से अरेस्ट किया था, लेकिन पुलिस की डायरी में अभिनेता की जगह उन्हें बिजनेसमैन बताया गया है। इसके अलावा, रोहित का धर्म चार्जशीट में मुस्लिम बताया गया है, लेकिन 10 जुलाई को अरेस्ट फॉर्म में अभिनेता को हिंदू राजपूत बताया गया था। पुलिस के बाद डॉक्टर्स की टीम ने भी रोहित की चैकअप रिपोर्ट में गलतियां की हैं। अभिनेता का गिरफ्तारी के बाद मेडिकल एग्जामिनेशन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट में काफी गलतियां पकड़ी गई हैं। रिपोर्ट में अभिनेता को शादीशुदा बताया गया था और अभिनेता की अब तक शादी नहीं हुई है। इस वजह से कोर्ट ने तमाम चीजों को देखते हुए अभिनेता की बेल को रिजेक्ट कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में आने से पहले बादशाह की Ex वाइफ Isha Rikhi ने की तगड़ी प्लानिंग, बोलीं- 'सख्ती से पेश आऊंगी'

      अभिनेता के वकील ने दिया बयान

      इस मामले पर रोहित चंदेल के वकील स्वीना बेदी सच्चर का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी का शादीशुदा होना या नहीं होगा सिर्फ सामान्य जानकारी नहीं होती, बल्कि ये जानकारी पुलिस की डायरी में दर्ज होती है और आगे की कार्रवाई उसी हिसाब से की जाती है। इसी वजह से इस जानकारी का काफी महत्व है। इस गलत जानकारी का प्रभाव मेरे मुवक्किल रोहित चंदेल की जमानत याचिका पर पड़ा। रोहित के काम पर असर हुआ और उनकी छवि भी खराब हुई। जांच एजेंसी की ऐसी गलती का प्रतिकूल प्रभाव उस व्यक्ति पर नहीं पड़ना चाहिए जो अभी विचारण का सामना कर रहा है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article