Bigg Boss 20: मनीष गोयल के समर्थन में उतरीं पत्नी पूनम नरूला, Qazi Touqeer की लगाई क्लास

Poonam Support Her Husband Manish Goel: टीवी एक्टर मनीष गोयल की पत्नी पूनम नरूला ने 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर की हरकतों को देखते फटकार लगाई है। एक्ट्रेस ने अपने पति का भी सपोर्ट किया।

Poonam Support Her Husband Manish Goel: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मनीष गोयल (Manish Goel) इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। शो में काजी तौकीर के साथ मनीष की लगातार हो रही नोकझोंक अब धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। काजी तौकीर द्वारा मनीष को बार-बार टारगेट किए जाने के बाद अब एक्टर की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस पूनम नरूला ने सिंगर की क्लास लगाई है। पूनम ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए काजी पर मनीष को बार-बार चिढ़ाने, उन्हें 'ज्ञानी बाबा' और 'प्रोफेसर' जैसे नामों से बुलाने और उनकी उम्र को लेकर तंज कसने का आरोप लगाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: 12वें दिन धड़ाम से गिरी रणबीर-यश स्टारर की कमाई, आंकड़े देख मेकर्स का सूख गया गला)

Poonam Support Her Husband Manish Goel

मनीष गोयल की पत्नी ने काजी तौकीर को लगाई फटकार (Pic Credit: Ai)

मनीष गोयल की पत्नी ने काजी तौकीर को लगाई फटकार

पूनम नरूला ने इंस्टाग्राम पर काजी तौकीर की क्लास लगाते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। पूनम ने इस पोस्ट में बताया कि वो काफी समय से चुप रहीं लेकिन अब पति की साइड लेना जरूरी हो गया है। उनके मुताबिक शुरुआत में काजी द्वारा मनीष को 'प्रोफेसर' और 'ज्ञानी बाबा' कहना एक मजाक या प्रैंक था, जिसमें घर के दूसरे सदस्य भी शामिल हो गए थे। हालांकि पूनम का कहना है कि धीरे-धीरे यह मजाक लाइन क्रॉस करने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि काजी लगातार इन नामों का इस्तेमाल करते रहे और मनीष को नीचा दिखाने के लिए उनकी उम्र को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: आराध्या बच्चन के 15वें जन्मदिन पर दादा Amitabh Bachchan ने लुटाया प्यार, पोती के लिए शेयर किया खास पोस्ट)

पूनम ने अपने पोस्ट में मनीष के 'प्रोफेसर' शब्द पर प्रतिक्रिया देने की असली वजह भी बताई। उन्होंने दावा किया कि जब मनीष ने काजी से इस तरह की हरकतें बंद करने और एक सीमा बनाए रखने के लिए कहा, तो काजी ने कैमरे के सामने कहा था कि वह मनीष को रुलाकर रहेंगे और उन्हें परेशान करना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि मनीष खुद कभी काजी से लड़ाई शुरू करने नहीं जाते और न ही उन्हें शो में बने रहने के लिए किसी तरह के स्क्रीन टाइम की जरूरत है।

End of Feed