Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का आगाज हो चुका है। 'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने कदम रखा है, जिसमें ईशा रिखी से लेकर कनिका मान और माही विज तक का नाम शामिल है। हर एक कंटेस्टेंट ने गेम के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम किया है। 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर पर ही कई कंटेस्टेंट्स के बीच बहस हो गई। वहीं अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज भी 'बिग बॉस 20' में वैंप बनती नजर आईं। उन्होंने आते ही घरवालों पर हुक्म चलाना शुरू कर दिया, जिससे सभी कंटेस्टेंट्स ने सिर पकड़ लिया है। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने भी सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Grand Premier: रिया अहिर vs लव गिल? जनता ने सुनाया फैसला, इस हसीना ने की घर में एंट्री
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि माही विज (Mahhi Vij) अमन गांधी से कहती हैं कि चल मेरा सामान आ गया है। इसपर अमन जवाब देते हैं कि आप मुझे प्लीज बोलो, मैं ऐसे नहीं जाने वाला। माही विज ने आसिफ खान की ओर इशारा करते हुए कहा, "ये तो बगैर प्लीज बोले जा रहा है, तुझे प्लीज बोलू मैं, चल यहां से।" माही विज का हुक्म यहीं पर खत्म नहीं हुआ। उन्होंने अगली सुबह बाकी लड़कियों से पूछा कि तुम में से किसी को चाय बनाने आती है। वहीं जब सबने मना किया तो माही विज बोलीं कि अरे यार तुम लड़की हो, इतना तो आना चाहिए। इसपर उन्हें जवाब मिला कि आप क्या हो फिर? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Kushal Tanwar (Gullu): कौन हैं 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट 'गुल्लू'? जानें फैमिली, करियर और एजुकेशन
माही विज से परेशान हुए कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में आगे दिखाया गया कि माही विज ने अरिशफा खान को देखकर कहा, "अरे यार तूने चाय उबलने के लिए चढ़ाई हुई है और तू यहां आकर बैठी है।" अरिशफा उनकी बात सुनकर अंदर तो चली गईं, लेकिन माही विज वहां भी उन्हें ऑर्डर देती दिखाई दीं। माही विज पर बिफरते हुए ईशा रिखी ने कहा, "ये जब से आई हैं, तब से तुम मेरे कपड़े लगाओ, तुम मेरे लिए चाय बनाओ। शुक्र मनाओ इन्होंने ये नहीं कह दिया कि तुम मेरी चड्ढी भी धो दो।" दूसरी ओर अरिशफा खान ने अमन गांधी से माही विज के बारे में कहा, "इनसे मुझे थोड़ा अजीब वाइब आ रही है।"
