Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 20वां का फिनाले नजदीक आ रहा है। घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को उनके फैन्स लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। बीती रात के एपिसोड में गुल्लू और स्काउटओपी द्वारा लव गिल के बारे में की गई बातचीत खूब चर्चा में हैं। कई लोगों ने इंटरनेट पर इस तरह की भद्दी बातें करने के लिए स्काउट और गुल्लू की क्लास लगाई है। इस बातचीत के बाद अब सभी को वीकेंड के वार का इंतजार है। लेकिन इससे पहले 26 नवंबर को जारी किए गए एपिसोड में एक घटना और देखने को मिली जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा।
प्रियंका जग्गा से लव गिल की माही विज ने की तुलना (Pic Credit: Instagram)
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव-स्काउट के रिश्ते की Manish Goel ने बताई सच्चाई, Kaashvi के लिए कही ये बात)
दरअसल कल के एपिसोड में जब बिग बॉस ने उदिति से पूछा कि वो घर के किस तरह को कैप्टन बनने के लायक नहीं समझती हैं। उदिति ने बिना देर किए लव गिल का नाम लिया। इसके बाद बिग बॉस के कहने पर लव गिल को एक पिंजरे में रहना था। इस दौरान लव गिल के साथ कई कंटेस्टेंट्स की बहस होते हुए देखा गया। इस दौरान माही विज की भी लव गिल से काफी बहस हुई। इसके बाद माही विज ने गुस्से में आकर लव गिल की तुलना 'बिग बॉस 10' में नजर आईं प्रियंका जग्गा से की। माही विज ने यहां तक कि तेरी शक्ल एकदम प्रियंका जग्गा से मिलती हैं। हालांकि लव गिल के मुताबिक उन्हें नहीं पता कि प्रियंका जग्गा कौन है? मगर आम्रपाली दुबे ने उस सीजन में हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि प्रियंका जग्गा ने क्या किया था।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Prem Moh Liya Box office Day 1: खास बड़ी ओपनिंग नहीं लेगी आयुष्मान-शरवरी की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)
लव गिल से हुई तुलना के बाद प्रियंका जग्गा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में एक इंसान कहता नजर आ रहा है कि प्रियंका जग्गा की लव गिल से तुलना करना सही नहीं है। उनके मुताबिक लव गिल का शो में खुद का कोई गेम नहीं है।
बताते चलें 'बिग बॉस' के 10वें सीजन में प्रियंका जग्गा की एंट्री हुई थी। इस सीजन में उनकी हरकतों से परेशान होकर खुद सलमान खान ने प्रियंका जग्गा को घर से बाहर कर दिया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर कलर्स चैनल के कभी भी प्रियंका जग्गा के साथ काम किया तो वो चैनल के साथ कभी काम नहीं करेंगे।
