Bigg Boss 20: तलाक के बाद माही विज को फिर से हुआ प्यार? काजी तौकीर के पूछने पर शर्माते हुए दिया जवाब

Bigg Boss 20 Mahhi Vij Open Up On Finding Love: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' में माही विज से काजी तौकीर से पूछा कि उनकी जिंदगी में कोई खास है या नहीं। इसपर एक्ट्रेस शर्माने लगीं।

Bigg Boss 20 Mahhi Vij Open Up On Finding Love: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम को ही पलट दिया है। 'बिग बॉस 20' में रहते हुए अभी तक कई कंटेस्टेंट्स की लव लाइफ से पर्दा उठ चुका है। वहीं अब माही विज ने भी तलाक के बाद अपनी जिंदगी में प्यार तलाशने पर चुप्पी तोड़ी है। काजी तौकीर और उदिति सिंह के पूछने पर माही विज शर्मा गईं। उनका इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल के चक्कर में स्काउट ओपी ने दिखाया यंग डीएसए को नीचा, अब दोस्ती में आई दरार!

Bigg Boss 20: तलाक के बाद माही विज को फिर हुआ प्यार? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में माही विज से काजी तौकीर (Qazi Touqeer) ने पूछा कि क्या आपको लोग अप्रोच कर सकते हैं या बिल्कुल नहीं? माही विज ने जवाब दिया कि मैं हर किसी के लिए तैयार नहीं हूं। वहीं उदिति सिंह ने आगे कहा कि आप कुछ चुनिंदा लोगों के लिए तो तैयार हैं। काजी तौकीर ने माही विज से आगे कहा, "मतलब आपने तीन या चार लोगों को चुना है, उसमें से कोई आपको प्रपोज कर सकता है?" उनकी बातें सुनकर माही विज शर्माकर मुस्कुराने लगीं। उन्हें देख काजी तौकीर ने चुटकी ली कि ये शर्मा रही हैं, आज पता चला कि कोई न कोई जरूर है। उदिति सिंह ने भी माही विज को लेकर कहा, "ये मना नहीं कर पाई हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बर्तन की ड्यूटी पर Yung और Qazi Touqeer के बीच हुआ कलेश, धक्का-मुक्की की आई नौबत

    End of Feed