Bigg Boss 20: माही विज और यंग डीएसए के बीच छिड़ी जंग, एक-दूजे की इज्जत पर फेंका कीचड़

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें फिर एक बार माही विज और यंग यंग डीएसए के बीच लड़ाई हुई। दोनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई घर का माहोल गरमा गया।

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। घर में अब लड़ाई-झगड़े अब हाथापाई पर पहुँच चुके हैं। हाल ही के एपिसोड में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल ने गुल्लू पर हाथ उठाया, जिसके चलते वे अब 'बिग बॉस 20' से एलिमिनेट हो चुके हैं। नकुल के एविक्शन से घर पहले ही गरमाया हुआ था कि फिर दो कंटेस्टेंट्स के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर प्रोमो रिलीज किया, जिसमें माही विज (Mahhi Vij) और यंग डीएसए (Yung DSA) के बीच घमासान युद्ध छिड़ गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर पढ़ें ये खबर: Bigg Boss 20: माही विज ने नकुल धुल पर उठाया हाथ, फैंस ने एक्ट्रेस के एविक्शन की मांग)

Bigg Boss 20 Promo

माही विज-यंग डीएसए की हुई लड़ाई/फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

माही विज और यंग डीएसए की लड़ाई

शो 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत माही विज से हुई जो कहती नजर आईं कि ये कहते हैं सामने नहीं खेलती। अबे तू आ ना सामने खेलने। वो छह फूटिया आदमी के आगे 5 फूटिया लड़की लड़ चुकी तू तो कुछ भी नहीं कर पाया (यहां माही अपनी और नकुल धुल की लड़ाई के बारे में कहती हैं)। ऐसे में ये बात यंग तक पहुँच जाती है वो कहते हैं कि बात करने को बात नहीं है। सिर्फ बातें पीछे से करने की आदत है। माही भी जुबानी लड़ाई को छेड़ते हुए कहती हैं कि मर्द बनो पहले। औरतों वाले काम बंद करो। लड़ाई यही खत्म नहीं होती यंग कहते हुए दिखाई दिए कि यहाँ से घर पर जा इधर से डायरेक्ट, बर्तन उठाने नहीं जमता कहती है ट्रॉफी उठाउंगी। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर पढ़ें ये खबर: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में यंग DSA ने दोस्त स्काउट OP को दिया धोखा, Mahhi Vij ने बजाईं तालियां)

यंग ने किया माही को चैलेंज

प्रोमो में आगे माही और यंग के बीच 'बिग बॉस 20' की ट्रॉफी को लेकर तू-तू मैं-मैं होती है। इस दौरान यंग चैलेंज कर देते हैं कि वही माही को घर भेजेंगे। बता दें इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए माही विज, कनिका मान, उदिति सिंह, स्काउट ओपी, अरिशफा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, मैरी कॉम, लव गिल, यंग डीएसए और अमन गांधी नॉमिनेटेड हैं। खबर है कि नकुल धुल दोबारा घर में एंट्री ले सकते हैं।

End of Feed