Bigg Boss 20: Love Gill ने गुरप्रीत घुग्गी संग विवाद पर दिया हिंट! बोलीं- मैं बहुत मुश्किल से निकली हूं...

Bigg Boss 20 Love Gill Hints About Controversy: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में लव गिल ने स्काउट संग बातों-बातों में एक विवाद की तरफ इशारा किया, जिसे एक्टर गुरप्रीत घुग्गी संग जोड़ा जा रहा है।

Bigg Boss 20 Love Gill Hints About Controversy: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने बीते सप्ताह वीकेंड का वार पर आकर उनके और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाया था। उन्होंने लव गिल पर भी आरोप लगाए थे और कहा था कि वो फंसा रही है और आप फंस रहे हो। 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार के बाद स्काउट ओपी ने लव गिल से दूरियां बढ़ानी शुरू कर दीं। लेकिन लव गिल ने स्काउट से सवाल किया कि इन सब में उनकी क्या गलती थी? क्योंकि उनके लिए वो हमेशा से भाई ही थे। लव गिल ने स्काउट ओपी से ये भी सवाल किया कि घांस पर उन्होंने क्या लिखा था? इन बातों के बीच ही लव गिल ने अपने एक और विवाद की ओर भी इशारा किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अरिश्फा खान ने घर में किया बवाल, Kanika Mann से की गंदी लड़ाई, गुल्लू को कहा- 'नाली का कीड़ा'

Bigg Boss 20: लव गिल ने किया विवाद की ओर इशारा? (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में लव गिल ने स्काउट ओपी से चीजों को साफ करने के लिए कहा। लव गिल (Love Gill) ने स्काउट ओपी से पूछा, "जब वो बोल रही थी तुम्हारी गर्लफ्रेंड कि ये जाल में फंसा रही है, तब तूने उस चीज पर सफाई क्यों नहीं दी?" लव गिल ने स्काउट ओपी को उनके करियर को प्रभावित करने का जिम्मेदार ठहराया। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं यहां से निकलूंगी तो चीजें मेरे लिए कैसे होंगी? लव गिल ने बातों-बातों में ही अतीत में हुए विवाद की तरफ इशारा किया और कहा, "मैंने पहले भी बताया है, मैं बहुत मुश्किल से निकली हूं। मैं एक महीने पहले इन सब चीजों से बाहर निकलकर आई हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मैरी कॉम ने Love Gill और स्काउट OP के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं बोल नहीं पाई'

    End of Feed