Bigg Boss 20 Grand Premier: रिया अहिर vs लव गिल? जनता ने सुनाया फैसला, इस हसीना ने की घर में एंट्री

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में रिया अहिर और लव गिल में से कोई एक ही घर में जाने वाला था। वहीं अब जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ग्रैंड प्रीमियर हो गया है। 'बिग बॉस 20' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सलमान खान ने अपने धमाकेदार शो के साथ टीवी की दुनिया में धमाकेदार एंट्री की है। 'बिग बॉस 20' के अभी तक कई कंटेस्टेंट्स घर में कदम रख चुके हैं। वहीं बीते सीजन की तरह इस सीजन भी मेकर्स ने दो स्टार्स के बीच मुकाबला रखा था। मेकर्स ने पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल और सीजेपी प्रोटेस्ट से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस व मॉडल रिया अहिर के बीच ये मुकाबला रखा था कि जनता के वोट के आधार पर दोनों में से कोई एक ही 'बिग बॉस 20' में कदम रख सकता है। ऐसे में ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने जनता का फैसला सुनाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Love Gill: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Love Gill;? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 20: रिया अहिर या लव गिल? किसे मिली घर में एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'बिग बॉस 20' में रिया अहिर और लव गिल को सलमान खान ने स्टेज पर बुलाया। लेकिन स्टेज पर ही दोनों के बीच तीखी बहस होनी शुरू हो गई। 'बिग बॉस 20' में रिया अहिर ने लव गिल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप कह रहे थे कि बस रोकने का इतना ही दम रखते हो तो...खैर वो बस नहीं वैन थी। इसपर लव गिल ने कहा कि अगर वो ड्राइवर उसे न रोकता तो शायद ये आज यहां नहीं होती। इसपर रिया अहिर ने जवाब दिया कि मेरी जिंदगी का उद्देश्य वहीं पूरा हो जाता। वहीं लव गिल ने रिया अहिर की बात पर रिएक्शन देते हुए कहा कि फिर तो आपका काम बाहर ही है, क्योंकि यहां सब अपने हक के लिए लड़ सकते हैं। स्टेज पर रिया अहिर और लव गिल को बहस करता देख खुद सलमान खान भी हैरान रह गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Kushal Tanwar (Gullu): कौन हैं 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट 'गुल्लू'? जानें फैमिली, करियर और एजुकेशन

जनता ने क्या सुनाया फैसला?

'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने जनता का फैसला सुनाते हुए बताया कि इस बार पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल को घर में जाने का मौका मिला है। वहीं लोगों का वोट न मिलने के कारण रिया अहिर को 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर से ही घर लौटना पड़ा। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या रिया अहिर को शहबाज बडेशा की तरह वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलेगी, या फिर उनका 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनने का सपना अधूरा रह जाएगा।

End of Feed