Bigg Boss 20: 'तुझे चाहती हूं कि...', काशवी के आरोपों से टूटीं Love Gill, रोते हुए स्काउट के सामने बयां किया दर्द

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल बुरी तरह रोती हुई नजर आ रही हैं। लव खुद को संभाल नहीं पा रही हैं।

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी (Scout OP) और लव गिल (love Gill) की हालत ठीक नहीं है। वीकेंड का वार में दोनों के भाई बहन के रिश्ते के बीच दिखाई दे रही नजदीकियों पर बात हुई। रोहित शेट्टी ने दोनों को फटकार लगाई। इसके बाद काशवी ने आकर लव पर स्काउट को जाल में फंसाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, काशवी ने स्काउट को भी खरी खोटी सुनाई। इस वजह से स्काउट ने लव गिल से बात करनी पूरी तरह बंद कर दी है, जिसके बाद अब लव गिल पूरी तरह टूट गई हैं। लव नॉमिनेशन टास्क में फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: अरिश्फा ने किया हंगामा, नॉमिनेशन टास्क में बुरी तरह फंसे स्काउट ओपी और लव गिल

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    लव गिल की हुई हालत खराब

    रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल नॉमिनेशन टास्क के लिए आगे आती हैं। इस मौके पर लव को उन कंटेस्टेंट का नाम लेना होता है, जिन्हें वह नॉमिनेट कर रही हैं, लेकिन लव से ठीक पहले स्काउट की बारी आती है और वह लव को नॉमिनेट कर देते हैं, जिस वजह से लव और ज्यादा हर्ट होकर रोने लगती हैं और अपनी बारी में भी वह रोती रहती हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि लव इस मौके पर अपना दर्द बयां करते हुए बताती हैं कि वह स्काउट को जीतते हुए देखना चाहती हैं, लेकिन वह रोबोट नहीं है, जो सब भूल जाएंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: YRKKH फेम Navika Kotia की टूटी सगाई, अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं एक्स मंगेतर Mazen Mody

      फूट-फूटकर रोईं लव गिल

      लव गिल कहती हैं, 'मेरे जितनी भी कोशिशें थीं, सब रियल थी। मैं बोल रही हूं लगा बुरा मुझे। बहुत बुरा लगा। एक ट्रैप बिछाया है। मैं वो नहीं रख पा रही हूं अपने अंदर। रो नहीं रही हूं लेकिन मेरी सांसें बंद हो रही हैं। मैं क्या करूं और मैं तुझे चाहती हूं कि तू जीते। मुझे कोई भी जगह अकेली नहीं मिल रही है। सब बोल रहे हैं कि बोल बंद... मूव ऑ करो। मैंने 50 दिन निकाले हैं और तुम बोल रहे हो बात मत कर। मैं रोबोट नहीं हूं। 1-2 दिन तो दो।' लव गिल की हालत देखकर हर कोई उदास होता है और आम्रपाली दुबे रोने लग जाती हैं। दूसरी तरफ स्काउट भी लव को ऐसे नहीं देख पाते और यंग अपनी दोस्त को शांत करवाने आगे आते हैं।

      ट्रोल हुए मेकर्स

      सोशल मीडिया पर ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लव गिल के साथ सिंपथी दिखा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग मेकर्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि बिग बॉस ने अपने शो के प्रोमो को किसी रोमांटिक फिल्म का टीजर बना दिया है। एक यूजर ने लिखा है, 'भाई एडिटर ऑस्कर डिसर्व करता है।' इसी तरह के और भी कमेंट्स आ रहे हैं।

      End of Feed