Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के लिए ढेर सारा एंटरटेनमेंट मौजूद है। एक तरफ नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) है, जो अपनी सादगी से लोगों का ध्यान खींच रही है। दूसरी तरफ अब सिनेमाघरों में मिर्जापुर द फिल्म (Mirzapur The Movie) भी आ गई है, जिसका इंतजार बेसब्री से हो रहा था। महज 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश कमाई के नए नए रिकॉर्ड सेट कर रही है। फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अब ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो गई है, लेकिन इसी बीच मिर्जापुर भी जबरदस्त कमाई करती हुई नजर आई है। आइए आपको दोनों फिल्मों का कलेक्शन बताते हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: 'बातें आसमान में लिख दी गईं', पत्नी Sunita Ahuja के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से मांगा सपोर्ट
वीकेंड पर हनुमान अंश का धमाल
नीम करोली बाबा की बायोपिक 'हनुमान अंश' के शनिवार को रिलीज के 30 दिन पूरे हो गए हैं और इस वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। फिल्म मिर्जापुर को कांटे की टक्कर दे रही है। पहले माना जा रहा था कि मिर्जापुर के आते ही हनुमान अंश की कमाई पर गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। Sacnilk के मुताबिक, इस फिल्म ने शनिवार को 16.25 करोड़ की नेट कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹99.13 करोड़ हो गया है। शुक्रवार को फिल्म ने 10.00 करोड़ कमाए थे। रविवार तक ये फिल्म 100 करोड़ आसानी से पार कर लेगी। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: 'राजी' से 'दायरा' तक: Meghna Gulzar की फिल्में क्यों होती हैं सबसे अलग? जानें 5 बड़ी वजहें
