Isha Rikhi Post Viral: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू होने के लिए तैयार है। आज यानी 6 सितंबर की रात को शो का प्रीमियर होने वाला है और इस बार शो में बादशाह (Badshah) की एक्स वाइफ ईशा रिखी (Isha Rikhi) भी धमाका करने आ रही हैं। ईशा और बादशाह ने कुछ महीने पहले ही शादी की थी और दोनों ने तलाक का ऐलान भी कर दिया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि अगर ईशा शो में आती हैं तो उनकी पर्सनल लाइफ पर सवाल होने वाले हैं और इसी बीच अब बिग बॉस 20 में आने से पहले ईशा रिखी ने भी तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको बताते हैं कि ईशा रिखी ने क्या कहा? Box Office Report: वीकेंड पर Hanuman Ansh ने किया 100 करोड़ का धमाका, दूसरे दिन Mirzapur ने भी छापे इतने करोड़
badshah ex wife isha rikhi in bigg boss 20 (photo credit- instagram)
ईशा रिखी ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
ईशा रिखी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि उनकी पर्सनल लाइफ पर चल रही खबरों पर तब तक विश्वास न करें जब तक उनकी तरफ से कोई न कहा जाएं या पोस्ट न किया जाएं। ईशा ने अपने पोस्ट में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर हैरानी भी जताई। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरी शादी के बारे में कई अफवाहें फैल रही हैं। कुछ जगहों पर आ रही खबरों को सुनना और पढ़ना चौंकाने वाला है। मैं मीडिया के कुछ हिस्सों से गुजारिश करती हूं कि वे मेरी शादी या अलग होने के बारे में कोई अफवाह न फैलाएं। मैं आम जनता से भी अपील करती हूं कि वे जो कुछ भी पढ़ें या सुनें, उस पर तब तक यकीन न करें जब तक कि जानकारी सीधे मुझसे या मेरे ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से न मिले। धन्यवाद।' बता दें कि ईशा रिखी और बादशाह ने एक बयान जारी कर अपने तलाक का ऐलान किया था। इस पोस्ट में दोनों ने बताया था कि उन्होंने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है। 'बातें आसमान में लिख दी गईं', पत्नी Sunita Ahuja के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से मांगा सपोर्टisha rikhi
