Bigg Boss 20 Highlights: आम्रपाली दुबे से भिड़े Nakul Dull, काजी तौकीर ने एक झटके में तोड़ा गुरूर

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नकुल धुल की वजह से ढेर सारे ड्रामे होने वाले हैं, लेकिन काजी तौकीर नकुल का घमंड तोड़ते हुए नजर आए। आइए बताते हैं कि लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ?

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में मनीष गोयल और नकुल धुल की एंट्री बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हो चुकी है। शो में मनीष अभी एडजस्ट होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नकुल घर में एंट्री लेते ही गेम मोड में आ गए। नकुल ने घरवालों का अच्छा खासा ध्यान खींच रखा है। बीते एपिसोड में नकुल अपने दोस्त स्काउट ओपी को समझाते हैं कि उसे लव गिल से थोड़ी दूरी बनाकर रखनी चाहिए और अब लेटेस्ट एपिसोड में भी नकुल हर मुद्दे में नजर आएंगे। इसके अलावा, अरिश्फा घर में बड़ा तांडव करेंगी और वो भी नकुल की वजह से होगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sambhavna Seth ने जुड़वा बच्चों से बनाई दूरी, चाहकर भी नहीं जा रहीं पास, व्लॉग में बयां किया दर्द

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    आम्रपाली दुबे ने लव लाइफ पर की बात

    बिग बॉस 20 के सोमवार के एपिसोड की शुरुआत मॉर्निंड डांस से होती है और सभी लोग एक दूसरे के साथ हंसकर बात करते हैं। कैप्टन आसिफ काजी को अंडे दोते हैं, ताकि उन्हें सही फील हो। इसके बाद काजी तौकीर नकुल धुल को अपने ऊपर बैठकर पुशअप करते हैं और ये सब दूर से माही देखती हैं और यंग डीएसए अमन को बताते हैं कि स्काउट नकुल को देखकर ओवरएक्साइटेड हो गया है और माही, काजी, गुल्लू और अमन बैठकर नकुल पर राय देते हैं। गुल्लू कहते हैं कि ऐसा आदमी भेदभाव में रहता है और फिर माही की आम्रपाली से उनकी लव लाइफ पर बात करती हैं और बॉयफ्रेंड के बारे में पूछती हैं। तब आम्रपाली बताती हैं कि उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बहुत घटिया', Rahul Vaidya ने पत्नी दिशा परमार संग शारीरिक संबंध पर किया शॉकिंग कमेंट, भड़के लोग

      घी के डब्बे पर कनिका मान और अरिश्फा खान की हुई लड़ाई

      इसके बाद माही नकुल से बात करती हैं और तब नकुल यंग को छोटा रैपर कहते हैं और फिर वह बोलते हैं कि स्काउट उनका दोस्त है, लेकिन स्काउट का ग्रुप उन्हें पसंद नहीं है। इसके बाद काजी कनिका से माफी मांगता है। इसके बाद गुल्लू कनिका के बारे में यंग से बात करते हैं और फिर अमन नकुल से बात करते हुए बताते हैं कि मुंबई लड़कियों के मामले में सेफ है। इस मौके पर नकुल गे और रिलेशनशिप पर बात करते हैं। हालांकि, ये बात अमन को पसंद नहीं आती और वो स्काउट से बात करते हैं और फिर अमन की सीधा नकुल से बहस करते हैं। इसके बाद अरिश्फा और कनिका की घी के लिए लड़ाई शुरू होती है, जिसमें नकुल अरिश्फा को भड़काते हुए बोलते हैं कि वह घी का डब्बा अपने पास रख ले। हालांकि, काफी ड्रामे के बाद अरिश्फा कनिका को खाने के लिए घी देती है।

      क्या होगा नॉमिनेशन टास्क में

      अगले दिन की शुरुआत होती है और नकुल, आम्रपाली और लव गिल से बात करते हैं और बातों ही बातों में आम्रपाली से उसकी बहस हो जाती है। आम्रपाली को नकुल का तरीका कुछ समझ नहीं आता और वो ये चीज गुल्लू को बताती हैं और फिर नॉमिनेशन का समय आता है।

      End of Feed