Bigg Boss 20 Highlights: लव गिल को 'होम ब्रेकर' बोलकर बुरी फंसीं Mahhi Vij, स्काउट ने टास्क में पार की सारी हदें

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में काफी सारे ड्रामे हुए। माही विज और लव गिल का भयंकर झगड़ा हुआ। अरिश्फा खान ने अपनी कैप्टेंसी खो दी। आइए बताते हैं क्या क्या हुआ।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रोज एक नया तमाशा देखने के लिए मिल रहा है। शो में नॉमिनेशन टास्क चल रहा है और इस टास्क के दौरान ही उदिति खुलासा कर देती हैं कि माही विज ने लव गिल के लिए होम ब्रेकर शब्द का इस्तेमाल किया था और ये सब कुछ स्काउट ओपी के सामने हुआ था, जिस पर काफी बवाल होता है। लव गिल भड़क जाती हैं और इस मामले में लव के साथ में कनिका मान और आम्रपाली दुबे खड़ी रहती हैं। अब शो में नया ड्रामा होने वाला है। माही विज का गुस्सा फूटेगा। इन सबके बीच बिग बॉस का गुस्सा भी कंटेस्टेंट्स पर फूटेगा। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga 2 के लिए पहली बार कैमरे पर आए Rohit Raj Goyal, दीपिका सिंह ने बताई दिलचस्प बात -Exclusive)

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    माही विज के होम ब्रेकर शब्द पर हुआ बवाल

    बिग बॉस 20 के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत नॉमिनेशन टास्क के साथ हुई, जिसमें लव गिल माही विज से होम ब्रेकर शब्द पर जोरदार बहस करती हैं, लेकिन बिग बॉस टास्क आगे बढ़ाने के लिए कहते हैं और यंग दो कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करते हैं। इस टास्क में अरिश्फा खान को छोड़कर घर के सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेशट हो जाते हैं। इसके बाद माही विज लव गिल से अपने शब्द के लिए माफी मांगती हैं, लेकिन लव गिल भी कुछ ऐसा कह देती हैं, जिससे माही भड़क जाती हैं और लव पर चिल्लाने लगती हैं। इस मामले में आम्रपाली दुबे भी अपनी राय रखती हैं और कनिका मान स्काउट ओपी को समझाती हैं। इस मुद्दे पर घर में काफी देर तक ड्रामा चलता है। इन सबके बीच काजी मनीष को अपने लड़की वाले मजाक पर माफी मांगते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: YRKKH: Hina Khan और Rajan Shahi के बीच खत्म हुई पुरानी लड़ाई, क्या दिवाली पर हुआ पैचअप?)

    रोबोट टास्क पर माही विज पर पर्सनल अटैक

    अगले घर में सभी मस्ती मजाक के साथ उठते हैं, लेकिन घर के कुछ सदस्य रोकर बिग बॉस का रूल तोड़ देते हैं। ये काम लव गिल और स्काउट करते हैं। इसी दौरान मनीष पूछते हैं कि क्या रूल तोड़ने पर सजा मिलती हैं। इसी दौरान बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में बुलाते हैं और अरिश्फा की कैप्टेंसी को फेल बताते हैं। अरिश्फा से कैप्टेंसी छीन ली जाती हैं। इस दौरान घर का राशन भी 25 प्रतिशत कर दिया जाता है और कनिका, गुल्लू, लव और स्काउट को फटकार लगाते हैं। बिग बॉस के फैसले के बाद अरिश्फा फिर रो देती हैं और घर में हंगामा होता है। इसके बाद घर में एक रोबोट टास्क शुरू होता है। घर में दो टीम बनती हैं। एक टीम का एक सदस्य रोबोट सीट पर बैठता है और दूसरी टीम का एक-एक सदस्य आगे आकर उसके इमोशन बाहर निकालने की कोशिश करता है। इस टास्क में सबसे पहले माही आती हैं। दूसरी टीम से फिर उदिति आती हैं। उदिति का फैमिली फोटो स्काउट थोड़ा जला देते हैं।

    End of Feed