Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने खोली Yung DSA की पोल पट्टी, Love Gill की बेवकूफी पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में बुधवार के एपिसोड में काफी सारा ड्रामा हुआ। माही विज ने लव गिल पर काटने का आरोप लगाया। इसके बाद माही ने यंग को एक्सपोज कर दिया।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। रियलिटी शो में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हो चुका है और घर में सिर्फ उदिति को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं। अब सबकी नजर कैप्टेंसी टास्क पर है। इस वजह से घर में नया ड्रामा होने वाला है। बुधवार के एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क के साथ हुआ, जिसमें लव गिल (Love Gill), उदिति और माही विज (Mahhi Vij) को बुरी तरह चोट लग गई। इसके अलावा, शो में काजी और लव गिल की काफी लड़ाई हुई और माही यंग डीएसए (Yung DSA) को एक्सपोज करती हैं। आइए आपको एपिसोड में क्या क्या हुआ? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी-आम्रपाली पर फूटा Gauahar Khan का गुस्सा? Love Gill के सपोर्ट में बोलीं- 'निशाना क्यों बनाया'

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    यंग के महंगे कपड़ों पर माही विज का कमेंट

    बिग बॉस 20 के एपिसोड की शुरुआत में देखने के लिए मिला कि बिग बॉस सभी को कैप्टेंसी टास्क के पहले राउंड के बारे में बताते हैं, जिसमें उदिति और लव को मौका मिलता है। इस राउंड में उदिति जीत जाती हैं, लेकिन उन्हें चोट लग जाती हैं। लव के हाथ में भी चोट लग जाती है। इसके बाद सभी लोग मस्ती मजाक में लग जाते हैं। इस मौके पर माही काजी से नाराज हो जाती हैं, लेकिन मस्ती मजाक के साथ दिन खत्म हो जाता है। अगले दिन की शुरुआत होती है। सुबह सुबह अरिश्फा को यंग और काजी मिलकर सिंगिंग सीखाते हैं, जिस पर आम्रपाली दुबे हंसती हैं। किचन एरिया में माही और यंग के बीच कपड़ों की बातें होती हैं। माही यंग को महंगे कपड़े पहनने से पहले घर लेने की सलाह देती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: RECALL: 'मेरा प्राइवेट पार्ट छूने...' Ankit Gupta से काम के बदले हुई गंदी डिमांड, एक्टर ने उठाया था सख्त कदम

      लव गिल की बेवकूफी पर बौखलाएं घरवाले

      शो में आगे देखने के लिए मिला कि माही काजी से यंग के महंगी चीजों के बारे में बात करती हैं। माही का मानना है कि यंग शो में जीतनी बार गरीबी की कहानी सुनाता है वह झूठ है। काजी भी ये बात मान जाते हैं। इसके बाद कैप्टेंसी राउंड शुरू हो जाता है। इस राउंड में उदिति, अरिश्फा और स्काउट हिस्सा नहीं ले पाते। टास्क में एक सर्कल बनाया हुआ होता है, जिसमें एक-एक कंटेस्टेंट को जाना होता है और उस कंटेस्टेंट का नाम लेना होता है, जिसे वह कैप्टन नहीं बनाना चाहते। पहले राउंड में काजी जाते हैं और कनिका को बाहर कर देते हैं। इसके बाद कनिका सर्कल में जाती हैं और काजी को बाहर कर देती हैं। इसके बाद लव जाती हैं, जिस पर बवाल होता है। सब लव को समझाते हैं कि वह टास्क में हिस्सा नहीं ले सकतीं। वह पहले ले चुकी हैं, लेकिन वह नहीं मानतीं। इसके बाद टास्क रद्द हो जाता है और उदिति कैप्टन बन जाती हैं।

      End of Feed