Bigg Boss 20 Highlights: गेम के लिए Kanika Mann ने दोस्त Isha Rikhi को दिया धोखा, अमन ने यंग से लिया पंगा

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में सोमवार के एपिसोड में काफी सारा ड्रामा हुआ। एक तरफ नॉमिनेशन टास्क में रिश्ते की सच्चाई सामने आई और यंग से अमन की लड़ाई हुई।

Bigg Boss 20 Highlights: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रोज नया ड्रामा हो रहा है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर की एक्टिंग का पर्दाफाश किया और सबको बताया कि काजी को कोई हेल्थ प्रॉब्लम नहीं है और इसके बाद घर में हंगामा होता है। रीति तिवारी काजी को भद्दी भद्दी गालियां देती हैं। हालांकि, इस ड्रामे का असर अगले दिन नहीं दिखा। सोमवार के एपिसोड में काजी की मस्ती पहले की तरह दिखी और इसी बीच नॉमिनेशन टास्क भी आया, जिसमें बिग बॉस नया ट्विस्ट लेकर आए। आइए आपको बताते हैं कि सोमवार के एपिसोड में क्या क्या हुआ? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ‘370 रुपए बिरयानी’ विवाद में नया मोड़, Pranit More की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

kanika mann-isha rikhi

kanika mann-isha rikhi (photo credit- instagram)

    उदिति ने की पास्ट रिलेशनशिप पर बात

    सोमवार के एपिसोड की शुरुआत कनिका मान और काजी तौकीर से होती है, जो सुबह सुबह गार्डन एरिया में बातचीत करते हैं और फिर माही विज कनिका मान से नाश्ते का पूछती हैं। यहां पर उनका मस्ती मजाक होता है। दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे भी अपने दोस्तों के साथ गॉसिप में लगी होती हैं। इन सबके बीच उदिति अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात करती हैं और बताती हैं कि उनके परिवार को पसंद नहीं था कि वह 10 साल बड़े लड़के को डेट कर रही हैं, जो एक्टर भी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आसिफ खान और लव गिल के वायरल मुमेंट्स पर आया पत्नी का रिएक्शन, बोली- बस बहुत हुआ...

      रीति तिवारी का खुलासा

      इसके बाद आसिफ रीति तिवारी का ऑडिशन लेते हैं और घर में ऐसे ही मस्ती मजाक चलता रहता है। रात को रीति स्काउट के सामने खुलासा करती हैं कि मनोज तिवारी के नाम का उन्हें फायदा तो बहुत मिला लेकिन उन्होंने कभी उनके करियर में उनकी मदद नहीं की। उन्हें वो बस 25000 महीने का खर्च देते हैं, जिसमें वो ढंग से गुजारा भी नहीं कर पातीं। दूसरी तरफ, कनिका और गुल्लू की मस्ती चल रही है।

      नॉमिनेशन टास्क में दोस्ती की परीक्षा

      अगले दिन घर में नॉमिनेशन टास्क होता है और इस बार टास्क में ट्विस्ट आता है। बिग बॉस घरवालों को उन दो कंटेस्टेंट्स का नाम लेने के लिए कहते हैं, जिन्हें वह बचाने चाहते हैं। इस टास्क में तमाम कंटेस्टेंट्स अपने फेवरेट का नाम लेते हैं लेकिन यंग और ईशा का नाम कोई नहीं लेता। इस टास्क में यंग और ईशा नॉमिनेट हो जाते हैं, जिसके बाद यंग को काफी बुरा लगता है कि उनके दोस्तों ने ही उनका नाम नहीं लिया। ईशा का कनिका संग अच्छा बॉन्ड है, लेकिन कनिका ईशा की जगह मैरी और काजी का नाम लेती है। इसके बाद काजी और मैरी का मस्ती मजाक घर में चलता है और अरिश्फा किचन एरिया में इस बात का मुद्दा भी बनाती हैं कि स्काउट ने ज्यादा खाना लिया है।

      राशन टास्क

      शो में कंटेस्टेंट्स के पास राशन नहीं है और अब घरवालों को राशन पाने का एक मौका मिलता है। इस टास्क में बिग बॉस बताते हैं कि भरा हुआ बास्केट किसी एक का होगा। घरवाले रूम नंबर 20 में टास्क के लिए जाते हैं। अमन सबसे तेज दौड़कर पहुंच जाते हैं और उन्हें बास्केट मिल जाता है। उन्हें घर के सदस्यों में से किसी एक की लाइफलाइन लेनी होती है और वो यंग की लाइफ ले लेते हैं। इस टास्क के बाद यंग और अमन की खूब लड़ाई होती है।

      End of Feed