Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू और Scout OP की लड़ाई ने मचाया हंगामा, Love Gill ने आम्रपाली के आगे जोड़े हाथ!

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में ढेर सारा ड्रामा हुआ। लव गिल ने माफी मांगी, तो स्काउट ओपी और गुल्लू के बीच हाथापाई हो गई। आइए आपको एपिसोड के बारे में बताते हैं।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कई सारे ड्रामे होते रहते हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़ा होना आम बात है और गुरुवार के एपिसोड में भी काफी कुछ हुआ है। शो के शुरुआत में बहुत सारी बातें हुई हैं, लेकिन एपिसोड जैसे जैसे आगे बढ़ा, वैसे वैसे ड्रामे शुरू हो गए। गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क के बाद से हुई, जिसमें उदिति टास्क जीत गई। लव गिल (Love Gill) की वजह से टास्क ही बीच में रद्द हो गया था, जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स गार्डन एरिया में बैठकर बातें कर रहे होते हैं। इस मौके पर माही विज लव गिल के लिए कुछ बोलकर चली जाती हैं, जिस पर लव गुल्लू और कनिका से बात करती हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'इम्युनिटी टास्क' की विनर बनीं अरिश्फा खान, दोनों हाथ मलती रह गईं लव गिल

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    लव ने मांगी माफी

    इसके आगे देखने के लिए मिला कि लव जानबूझकर माही, काजी, अरिश्फा के पास जाकर बैठ जाती हैं। इस दौरान काफी मस्ती मजाक होता है और फिर घर में बेसन का हलवा बनता है, जिसमें गुल्लू बड़ी चालाकी से दिवाली का बचा हुआ सारा घी डाल देता है। इस पर घर में छोटा सा ड्रामा होता है, लेकिन सब बातों को इग्नोर कर देता है और फिर लव, गुल्लू और कनिका से पूछने के बाद कैप्टेंसी टास्क में बेवकूफी के लिए सबसे माफी मांगती हैं। वह सबसे पहले आम्रपाली के पास जाती हैं और फिर अगले दिन की शुरुआत होती है, जहां पर सबका मस्ती मजाक जारी रहता है और फिर बिग बॉस उदिति को एक पावर देते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Nandish Sandhu ने शादी के बाद शेयर कीं हल्दी सेरेमनी की शानदार फोटोज, पत्नी के सामने दिखाया टशन

      गुल्लू और स्काउट के बीच हुई लड़ाई

      कैप्टन उदिति से उन दो कंटेस्टेंट्स के नाम पूछे जाते हैं, जिन्हें वह सबसे ज्यादा पसंद करती है और नापसंद करती है। इस मौके पर उदिति नापसंद के लिए लव गिल का नाम लेती हैं और पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए अरिश्फा का नाम लेती हैं। इसके बाद दोनों के बीच टास्क होता है। इस टास्क में तीन राउंड होते हैं, जिसमें अरिश्फा जीत जाती हैं। इसी टास्क के दौरान अरिश्फा की तरफ से स्काउट आगे आते हैं और लव की तरफ से गुल्लू आते हैं और टास्क के दौरान ही दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है। दोनों ही एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करते हैं, जिस वजह से घर में हल्ला मचता है। हालांकि, टास्क के बाद मामला शांत हो जाता है

      End of Feed