Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू-Love की हरकत पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा, गेम में बेटी तारा का नाम सुन भड़कीं Mahhi

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन टास्क हुआ, लेकिन उससे पहले भी शो में काफी ड्रामे हुए, जिस पर बिग बॉस क गुस्सा फूटा है। आइए आपको सोमवार के एपिसोड के बारे में बताते हैं।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान ने पूरे टाइम स्काउट ओपी, लव गिल (Love Gill) और काशवी के बारे में बात की, जिसका असर शो में बाद में भी देखने के लिए मिल रहा है। शो में लगातार इन तीनों के बारे में भी बात हो रही है। रविवार के बाद सोमवार के एपिसोड में भी तीनों के बारे में कंटेस्टेंट्स लगातार बात कर रहे हैं, लेकिन इस बीच स्काउट ने लव से पूरी तरह कनेक्शन तोड़ लिया है, जो सोमवार के एपिसोड में साफ साफ दिखा। इन सबके बीच नॉमिनेशन का टास्क हुआ, जिसमें खूब हंगामा हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनीष गोयल के समर्थन में उतरीं पत्नी पूनम नरूला, Qazi Touqeer की लगाई क्लास

Bigg Boss 20 Highlights

Bigg Boss 20 Highlights (photo credit- instagram)

    गुल्लू-लव पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा

    सोमवार के एपिसोड की शुरुआत वहीं से हुई, जहां वीकेंड का वार खत्म हुआ था। एक तरफ कनिका, गुल्लू और लव थे, जो लगातार इस टॉपिक पर बात कर रहे थे। दूसरी तरफ स्काउट के साथ पूरा घर था। शो में आम्रपाली लगातार स्काउट को समझाने का काम कर रही हैं और इसके साथ ही अगला दिन भी आ जाता है। सुबह की शुरुआत में भी आम्रपाली स्काउट को समझाती हैं। इसके बाद किचन एरिया में भी माही विज स्काउट से काशवी के बारे में बात करती हैं। लव गिल सुनकर सब कुछ कनिका को फुसफुसाकर बताती हैं, जिस पर बिग बॉस भड़क जाते हैं और दोनों को फटकार देते हैं। इस दौरान कनिका, गुल्लू और लव अपने सोफे पर ही बैठे होते हैं। गुल्लू और लव मिलकर सोफे की सेटिंग बदल देते हैं। ये सब कुछ काजी नोटिस करते हैं। इसके बाद बिग बॉस की आवाज आ जाती हैं। पहले तो बिग बॉस की तरफ से घरवालों को नियम तोड़ने पर सुनाया जाता है और फिर लव-गुल्लू पर सोफे की सेटिंग बदलने पर भड़कते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान की टीम का Salman Khan पर आरोप, बोली- काजी के खिलाफ कुछ सह नहीं पाते...

      नॉमिनेशन टास्क में हुआ ड्रामा

      इसके बाद शो में नॉमिनेशन शुरू होता है, जिसमें एक ड्रिंक का काउंटर बनाया जाता है। स्काउट को ड्रिंक बनाने की जिम्मेदारी मिलती है और एक-एक कंटेस्टेंट आगे आता है, जिसे घरवाले नॉमिनेट कर सकते हैं। इस टास्क में सबसे पहले उदिति आती हैं। उदिति के मुंह पर लव गिल शरबत का गिलास भरा हुआ फेंकती हैं। सोमवार के एपिसोड में उदिति, काजी, माही विज, अरिश्फा, लव गिल, गुल्लू, यंग, आम्रपाली को मौका मिल चुका होता है और फिर मनीष का नंबर आता है, जिसे पहले माही विज नॉमिनेट करती हैं और शो यहीं खत्म हो जाता है। इसी टास्क में लव गिल माही की बेटी तारा का नाम लेती हैं, जिस वजह से माही विज भड़क जाती हैं।

      End of Feed