Bigg Boss 20 Highlights: बुधवार के एपिसोड में मचा बवाल, कैप्टेंसी टास्क के बाद भिड़े आसिफ-अमन, काजी ने मारा पाद

Bigg Boss 20 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में काफी सारा ड्रामा हुआ। शो में आसिफ खान और अमन गांधी कैप्टेंसी टास्क में खूब लड़े और कैप्टेंसी का एक दावेदार भी मिल गया।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। शो में मस्ती मजाक से ज्यादा लड़ाई झगड़े हो रहे हैं और अब गेम के दौरान दो टीम भी बनती हुई नजर आ रही है। कैप्टेंसी टास्क में एक तरफ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और उनके दोस्त नजर आए। दूसरी तरफ माही विज (Mahhi Vij) और उनके दोस्त नजर आ रहे हैं, लेकिन इसी बीच माही विज और यंग के बीच मनमुटाव हो गया है और अब लेटेस्ट एपिसोड में माही यंग को याद करती हुई नजर आई। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या हुआ? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra: टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने की मूवी की तारीफ, मेघना गुलजार की स्क्रिप्ट को बताया ‘फ्लॉलेस’

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    यंग के खिलाफ हुईं माही विज

    बिग बॉस 20 के बुधवार का एपिसोड कैप्टेंसी टास्क के साथ शुरू हुआ। दूसरे राउंड में आम्रपाली दुबे, माही विज और मैरी कॉम जाती हैं और कनिका मान संचालक होती हैं। इस राउंड में माही विज सीधा यंग को टारगेट करती हैं और उस पर रंग मारती हैं। ये चीज यंग को पसंद नहीं आती। इस राउंड के बाद यंग माही विज से बात नहीं करता और फिर यंग फैसला लेते हैं कि वह माही से दूर रहेगे। टास्क के बाद ईशा रो पड़ती हैं, जिसकी वजह माही पूछ लेती हैं। माही ईशा को सुस्त और अटेंशन सीकर का टैग देती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शादी करो, बेडरूम में रखो', Gaurav Khanna से तलाक के बीच ट्रोलर्स पर फूटा Akanksha Chamola का गुस्सा, लगाई लताड़

      आधी रात को काजी का नाटक

      शो में आगे दिखाया गया कि गार्ड एरिया में काजी, माही और उदिति बैठे होते हैं और तभी काजी पाद मार देते हैं। आधी रात को भी काजी रोने का नाटक करते हैं, तो आसिफ उन्हें शांत करवाते हैं। तब आसिफ कैमरे की तरफ बोलते हैं कि अगर ये नाटक कर रहा होगा तो मैं जिंदगी में किसी पर भरोसा नहीं कर पाऊंगा। और सब खूब हंसते हैं। इसी मस्ती मजाक के बाद अगला दिन आता है और कनिका गुल्लू के साथ मस्ती करती हैं। दूसरी तरफ आम्रपाली काजी से मस्ती करते हुए कहती हैं कि वह उन्हें गानों की वजह से कभी नॉमिनेट नहीं करेंगी। आम्रपाली की ये बात लव को पसंद नहीं आतीं और दोनों के बीच बहस हो जाती हैं।

      गुल्लू बने कैप्टेंसी के दावेदार

      अगले दिन भी कैप्टेंसी टास्क शुरू होता है और इस राउंड में गुल्लू जीत जाते हैं और वह कैप्टेंसी के दावेदार बनते हैं। इसी दौरान आम्रापाली ऐलान करती हैं कि वह अब खाना नहीं बनाएंगी। इसके बाद घर में सभी लोगों को रील बनाने का टास्क मिलता है। सभी एक-एक रील बनाते हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स उस पर लाइक और डिस्लाइक करते हैं।

      End of Feed