Bigg Boss 20 Highlights: सलमान के सामने घरवालों के निशाने पर आईं अरिश्फा, उदिति-मैरी और अमन में कौन हुआ बेघर?

Bigg Boss 20 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार के रविवार के एपिसोड में एक कंटेस्टेंट इविक्ट हो गया है। इससे पहले शो में ढेर सारी गेम्स हुई।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के शनिवार के एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) का गुस्सा फूटा था। सलमान ने हफ्ते भर हुए तमाम मुद्दों पर घरवालों से बात की थी, लेकिन रविवार के एपिसोड में सलमान घरवालों के साथ गेम्स खेलते हुए नजर आए। सबसे पहले उस कंटेस्टेंट का खुलासा हुआ, जो कान और दिमाग दोनों का कच्चा है और फिर सलमान खान पूछते दिखे कि कौन किससे ऑबसेस्ड है और फिर आखिर में शॉकिंग इविक्शन भी हुआ, जिसमें एक कंटेस्टेंट सीधा घर से बाहर हो गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं तो सिर्फ होस्ट थी'- गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद Rakhi Sawant ने दिया पहला रिएक्शन, देखें वीडियो

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    घरवालों के निशाने पर आईं अरिश्फा खान

    बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान कनिका, गुल्लू और लव की सास-बहू और बेटे वाली मजाक मस्ती के बारे में सबको बताते हैं और फिर माही को घरवालों की मिमिक्री करने के लिए बोलते हैं। सलमान खान शो में कनिका और अरिश्फा के बीच टकरार की बात करते हैं और घरवालों को एक टास्क भी देते हैं, जिसमें सबको अरिश्फा और कनिका में से उस कंटेस्टेंट का नाम बताना है, जो कान की कच्ची है। इस टास्क में सिर्फ उदिति कनिका का नाम लेती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स अरिश्फा का नाम लेकर उसे गिला कर देते हैं। इस टास्क के बाद सलमान खान भी अरिश्फा को अपनी गुस्सैल वाली आदत ठीक करने के लिए कहते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी ने शेयर किया फेयरवेल वीडियो, आखिरी दिन भावुक हुए रोहित सुचांती

    कौन हुआ घर से बाहर?

    इसके बाद सलमान खान घरवालों के दूसरा टास्क देते हैं, जिसमें सभी घरवालों को आगे आकर उस कंटेस्टेंट का नाम बताना होता है, जो स्पाइनलेस है। इस टास्क में ज्यादातर कंटेस्टेंट काजी तौकीर का नाम लेते हैं और फिर घर में तीसरा टास्क होता है। इसमें सलमान घरवालों को ये बताने के लिए कहते हैं कि इस घर में कौन किससे ज्यादा ऑबसेस्ड हैं। इस टास्क में घरवालों की मिली जुली प्रतिक्रिया आती है। हर कोई अपने अपने हिसाब से नाम लेता है और फिर टाइम आता है एविक्शन का। अमन गांधी घर से बाहर हो गए हैं। अमन के इविक्शन पर अरिश्फा खान खूब रोती हैं।

    End of Feed