Bigg Boss 20 Faisal Khan: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। सलमान खान के 'बिग बॉस 20' का आगाज 6 सितंबर को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर होगा। 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। वहीं अभी तक कई सितारों के नाम 'बिग बॉस 20' से जुड़ चुके हैं, जिसमें एक नाम फैसल खान का भी है। फैसल खान (Faisal Khan) ने बॉलीवुड में रहते हुए अपनी पहचान बनाने की कोशिश की। लेकिन उनका नाता विवादों से भी रहा है। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको फैसल खान के करियर, परिवार और एजुकेशन से जुड़ी चीजों से रूबरू कराएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Khushi Dubey: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Khushi Dubey? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स
'बिग बॉस 20' फेम फैसल खान का करियर
'बिग बॉस 20' में जल्द ही नजर आने वाले फैसल खान ने स्कूली शिक्षा मुंबई में रहकर ही हासिल की है। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ फैसल स्पोर्ट्स में भी अच्छे थे। वहीं करियर की बात करें तो फैसल ने बॉलीवुड में हाथ आजमाया था। उन्होंने कई फिल्मों में अहम किरदार निभाया, साथ ही असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी वह काम कर चुके हैं। फैसल खान ने 1969 में आई फिल्म 'प्यार का मौसम' में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। वहीं आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के साथ फैसल खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार छोटा था। फैसल खान ने 'तुम मेरे हो' और 'जो जीता वोही सिकंदर' मूवी में असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी। वहीं 'मदहोश' और 'मेला' मूवी में उन्होंने लीडिंग रोल अदा किये थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Kanika Mann: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Kanika Mann? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स
फैसल खान का परिवार
'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनने जा रहे फैसल खान फिल्म प्रोड्यूसर ताहिर हुसैन के बेटे हैं। उनकी मां का नाम जीनत हुसैन है। फैसल खान के भाई आमिर खान इंडस्ट्री का काफी बड़ा नाम हैं। आमिर खान एक एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। दूसरी ओर फैसल खान की बहन निखत खान भी एक एक्ट्रेस हैं। उनकी दूसरी बहन का नाम फरहत खान है।
फैसल खान की इंस्टाग्राम प्रोफाइल
बता दें कि एक्टर फैसल खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बीते दिन उन्होंने वीडियो शेयर कर लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी थीं।
विवादों में रह चुके हैं फैसल खान
फैसल खान ने अपने भाई आमिर खान और बाकी परिवार पर आरोप लगाया था कि वे उन्हें कैद करके रखते हैं। एक्टर का कहना था कि परिवार उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताने की कोशिश कर रहा है, साथ ही उन्हें जबरन कुछ दवाइयां भी दे रहा है। हालांकि बाद में फैसल खान ने इन आरोपों के लिए माफी मांगी थी।
