Bigg Boss 20: Charu Asopa ने ठुकराया सलमान खान का शो, वीडियो शेयर कर बताई रिजेक्ट करने की असल वजह

Charu Asopa In Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है और इसमें चारू असोपा का नाम भी है। चारू ने शो ठुकरा दिया।

Charu Asopa In Bigg Boss 20: चारू असोपा टीवी इंडस्ट्री को छोड़कर अब सिर्फ अपनी बेटी पर सारा ध्यान दे रही हैं। चारू क्लोदिंग के बिजनेस में हैं और साथ में ब्लॉगिंग भी करती हैं। चारू इसी राजीव सेन से अलग होने के बाद इसी काम के जरिए अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं, लेकिन अब चारू असोपा (Charu Asopa) ने खुलासा किया है कि उन्हें हाल ही में बिग बॉस 20 (Bigg Boss) के लिए अप्रोच किया, लेकिन एक्ट्रेस ने इस ऑफर को एक सेकंड में ठुकरा दिाय। चारू ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बिग बॉस को ठुकराने की वजह बताई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जीवन में ऐसे दौर आते हैं और...', तकिए में मुंह छुपाकर फूट फूटकर रोए Parth Samthaan, फैंस को हुई टेंशन)

charu asopa

charu asopa (photo credit- instagram)

    चारू असोपा ने ठुकराया बिग बॉस 20

    चारू असोपा ने खुलासा किया कि वह हमेशा घर रहकर ही काम करना चाहती हैं और इसकी वजह भी बताईं। उन्होंने बिग बॉस से मिले ऑफर के बारे में बात करते हुए कहा कि दो दिन पहले मुझे बिग बॉस से कॉल आया था। लेकिन अभी मैंने अपनी जिंदगी में जो बदलाव किए हैं, वे जियाना के लिए ही किए हैं। मैं उससे दूर नहीं रहना चाहती। मैं ऐसा काम करना चाहती हूं जिससे मैं उसके साथ भी रह सकूं और एक मां के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां भी पूरी कर सकूं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शादी के सालों बाद भी मां नहीं बनीं ये 6 TV एक्ट्रेसेस, इस हसीना का ट्रोलर्स का जीना किया दुश्वार)

    charu asopa (photo credit- instagram)

    चारू असोपा ने बेटी के लिए बदला काम

    इसके आगे चारू असोपा ने बताया कि वह सिर्फ वही काम करना चाहती हैं जिसमें उन्हें अपनी बेटी के साथ रहने का मौका मिले। एक्ट्रेस ने आगे वीडियो में कहा, 'अगर कोई ऐसा काम है जिसे मैं उसके साथ रहकर कर सकती हूं, तो मैं वही काम करना चाहूंगी। लेकिन अगर किसी प्रोजेक्ट के लिए मुझे उससे दूर रहना पड़गा, तो जिंदगी के इस पड़ाव पर मैं ऐसा नहीं करना चाहती।' चारू ने आगे ये भी बताया कि मुंबई से दूर होने के बाद उनके सिंगिंग शुरू करने की एक वजह यह भी थी। उन्होंने कहा, 'मेरे सिंगिंग शुरू करने की मुख्य वजह यह थी कि मैं जियाना के साथ रहना चाहती थी और उसके आस-पास रहते हुए जो भी थोड़ा-बहुत काम कर सकती थी, वह करना चाहती थी।'

    चारू असोपा ने बताई प्रायोरिटी

    आखिर में चारू ने ये भी कहा कि हर किसी की प्रायोरिटी अलग अलग होती है और उनकी बेटी उनकी प्रायोरिटी है। उन्होने कहा, 'असल में, हर किसी की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं। इन सबके बावजूद, मैं जियाना का हर सपना पूरा करना चाहती हूं। इसके लिए मुझे शायद थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़े और थोड़ा ज्यादी टेंशन लेनी पड़े। जब जियाना सो रही होगी, तब मुझे कुछ एक्स्ट्रा काम करना होगा। जब वह स्कूल में होगी, तब भी मुझे कुछ एक्स्ट्रा काम करना होगा। और यह ठीक है।'

    End of Feed