Asim Riaz Calls Bigg Boss 20 Flop Season: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दस्तक दे दी है। सलमान खान ने बीते दिन 'बिग बॉस 20' का आगाज किया। इसमें 16 सितारों ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की, जिसमें कनिका मान से लेकर लव गिल और माही विज तक का नाम शामिल है। हालांकि 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर से दर्शक कुछ खास इंप्रेस नजर नहीं आए। कई लोगों ने तो ये भी दावा किया कि 'लॉकअप: सच या सजा' में 'बिग बॉस 20' से कहीं ज्यादा अच्छे कंटेस्टेंट्स मौजूद थे। वहीं अब 'बिग बॉस 13' से सुर्खियां बटोरने वाले आसिम रियाज ने भी 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) पर निशाना साधा है। उन्होंने सलमान खान के शो को फ्लॉप बताया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में आए एक्स-पति Jay Bhanushali, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस को कहा 'डॉन'
आसिम रियाज (Asim Riaz) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने 'बिग बॉस 20' पर तंज कसा। आसिम रियाज ने लिखा, "एक और फ्लॉप सीजन लोड हो रहा है।" हालांकि ट्वीट वायरल होते ही आसिम रियाज ने इसे डिलीट कर दिया। लेकिन डिलीट होने के बाद भी आसिम रियाज की इस पोस्ट ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। एक यूजर ने आसिम रियाज रियाज के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "भाई जागा और उसने तथ्य बोलने का फैसला किया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे भाई इतना सच नहीं कहना होता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'इंजेक्शन वाली बॉडी', Asim Riaz का एटीट्यूड देख भड़के Vishal Aditya Singh, खिल्ली उड़ाकर बोले- 'दिमाग नही है'
विवादों में घिरे हुए हैं आसिम रियाज
बता दें कि आसिम रियाज (Asim Riaz) इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले आसिम रियाज अपने और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप के कारण चर्चा में रहे। आसिम रियाज ने हिमांशी के दावों पर कहा कि उन्होंने किसी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश नहीं की। आसिम ने पारस छाबड़ा को भी आड़े हाथों लिया था। वहीं बाद में आसिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह के बीच भी जमकर बहस हुई। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर एक-दूजे पर तंज कसे।
