Ashish Chanchlani Is Not Doing Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) अपने प्रीमियर को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। शो में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स के नाम हर दिन सामने आ रहे हैं। फैन्स भी इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई हैं उसके मुतबिक मशहूर यूट्यूबर और एक्टर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) का नाम भी एक बार फिर 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल किया गया। हालांकि अब आशीष चंचलानी ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic Box Office Day 8: धड़ाम से गिरी से Yash स्टारर की कमाई, आंकड़े देख परेशान हुए मेकर्स)
'बिग बॉस 20' में नजर नहीं आएंगे आशीष चंचलानी
आशीष चंचलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ कर दिया है कि वो 'बिग बॉस 20' में नजर नहीं आने वाले हैं। यह पहली बार नहीं है जब आशीष ने इस तरह की खबरों पर को खारिज किया है। उनका नाम दोबारा सामने आने के बाद उन्होंने एक बार फिर इस मामले पर सफाई दी। आशीष ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कार में बैठे हुए माथे पर हाथ रखे नजर आए। इसके साथ उन्होंने लिखा कि वह इस मुद्दे में यह उनका आखिरी रिएक्शन है। उन्होंने साफ कहा कि वह बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस में नहीं जा रहे हैं और भविष्य में भी इस शो का हिस्सा बनने का उनका कोई इरादा नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box office: 'हनुमान अंश' ने निकाली 'टॉक्सिक' की अकड़, Yash की फिल्म को दी मत)

Ashish Chanchlani's Post
आशीष को पसंद है बिग बॉस 20
आशीष चंचलानी ने अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में यह भी बताया कि उन्हें रिएलिटी शो पसंद हैं। वह किसी रिएलिटी शो में अपने काम को प्रमोट करने या मस्ती करने के लिए जरूर जा सकते हैं लेकिन बतौर कंटेस्टेंट नहीं। उन्होंने कहा कि रिएलिटी शो में जाना उन्हें पसंद है लेकिन किसी शो का हिस्सा बनकर रहना उनकी पसंद नहीं है। आशीष ने यह भी क्लियर करते हुए कि वो अपने लिए किसी के परिवार को लेकर गाली-गलौज या विवाद का हिस्सा नहीं बनने देना नहीं चाहते हैं। बताते चलें शो में हिस्सा लेने के लिए कनिका मान, काजी तौकीर, ईशा रिक्की, माही विज, शोविक चक्रवर्ती और अमन गांधी समेत कई नाम शामिल हैं।
