बॉक्स ऑफिस

Toxic Box Office Day 8: धड़ाम से गिरी से Yash स्टारर की कमाई, आंकड़े देख परेशान हुए मेकर्स

Toxic Box Office Collection Day 8: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार यश की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' का दबदबा खत्म हो गया है। 8वें दिन फिल्म का कलेक्शन निराशाजनक रहा है।

Image

'टॉक्सिक' की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Toxic Box Office Collection Day 8: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरती ही जा रही है। शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में हर दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हैरानी की बात यह है कि बुधवार के दिन इस मूवी के कलेक्शन में निराशाजनक गिरावट देखने को मिली है, जिसने मेकर्स को भी चिंता में डाल दिया है। आइए देखते हैं इस मूवी ने 8वें कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इन दो कंटेस्टेंट्स की एंट्री, सामने आए नाम)

आठवें दिन 'टॉक्सिक' की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने रिलीज के आठवें दिन यानी बुधवार को भारत में करीब 3.81 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि पूरे दिन के आंकड़े में थोड़े बदलाव हो सकते हैं। यह फिल्म की रिलीज के बाद अब तक की सबसे कम सिंगल-डे कमाई है। दर्शकों की ओर से भी फिल्म को खास रिस्पॉन्स ना मिलने का असर अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। अब यश की फिल्म के लिए 300 करोड़ रुपये के क्लब तक पहुंचना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rajkumar Hirani बनाएंगे '3 Idiots' का सीक्वल? 'Munna Bhai 3' पर भी दिया बड़ा अपडेट)

इस मूवी ने ओपनिंग डे पर करीब 101 करोड़ रुपये नेट का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म के बिजनेस में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ फिल्म ने 7.85 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में यश ने गैंगस्टर राया और उसके बेटे रूमी का डबल रोल निभाया है। राया ड्रग्स, स्मगलिंग और अफीम के कारोबार के जरिए अपना बड़ा साम्राज्य खड़ा करता है।

फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में हैं, जो रूमी की मां हैं। वहीं नयनतारा राया की बहन गंगा का रोल निभा रही हैं। रुक्मिणी वसंत फिल्म में हथियारों की डीलर मेलिसा के किरदार में नजर आती हैं। इसके अलावा हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और डैरेल डी'सिल्वा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article