'सलमान खान से शादी करना चाहती...' नेशनल टीवी पर Arishfa Khan ने बताई दिल की बात

बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच अरिश्फा ने सलमान खान को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग हैरान हो गए है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान इन दिनों छाई हुई हैं। अरिश्फा के गेम प्ले को लेकर पसंद कर रहे हैं। 23 साल की अरिश्फा ने बड़े-बड़े लोगों को धूल चटा दी है। इस बीच अरिश्फा खान ने वीकेंड का वार पर बड़ा खुलासा किया है। अरिश्फा ने सलमान खान को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग गदगद हो गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं अरिश्फा खान ने ऐसा क्या कह दिया...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana के 1700 करोड़ पार करते ही PM Narendra Modi ने दिया बड़ा बयान)

salman khan arishfa khan

अरिश्फा खान ने बताई दिल की बात (pic credit-instagram)

अरिश्फा खान ने किया खुलासा

वैसे तो बॉलीवुड और टीवी की कई बड़ी हसीनाएं सलमान खान पर अपनी जान छिड़कती है लेकिन अब अरिश्फा खान ने भी सलमान खान के लिए अपना प्यार जाहिर कर दिया है। वीकेंड का पार पर अरिश्फा खान ने कहा कि सलमान खान उनके बचपन के क्रश है। वो उस वक्त सलमान से शादी करना चाहती थीं। अरिश्फा की ये बातें सुनकर सलमान खान भी शर्मा गए। अरिश्फा ने सलमान खान से कहा कि वो उनके साथ काम करना चाहती हैं। इसपर सलमान खान ने कहा कि वो जरूर उनके साथ आगे काम करेंगे। सोशल मीडिया पर सलमान खान और अरिश्फा खान के बारे में लोग जमकर बातें कर रहे हैं।

End of Feed