Bigg Boss 20: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर धमाकेदार एंट्री करेंगे Aman Gandhi? हिंट देकर फैंस को किया खुश

Bigg Boss 20 Wild Card Entry: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में अमन गांधी इविक्ट हो गए हैं, लेकिन अब अमन की वापसी का हिंट मिला है। अमन गांधी ने खुद एक फोटो शेयर की है।

Bigg Boss 20 Wild Card Entry: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नकुल धुल बाहर हो गए हैं। दावा किया जा रहा था कि नकुल वीकेंड का वार में शो में आएंगे, लेकिन अब नकुल ने भी साफ कर दिया है कि वह शो में नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वीकेंड का वार में अमन गांधी का इविक्शन हो गया है। अमन के जाने के बाद शो में 13 कंटेस्टेंट बचे हैं, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि शो में अमन गांधी की वापसी हो सकती है और इस बात का हिंट अमन ने किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tanishaa Mukerji का बड़ा खुलासा, Armaan Kohli संग रिश्ते को बताया 'ब्रेनवॉश...'

bigg boss 20 aman gandhi

bigg boss 20 aman gandhi (photo credit- instagram)

    शो में अमन गांधी करेंगे वापसी ?

    अमन गांधी ने बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद एक पोस्ट शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अमन ने अपने हाथ में उनो का वाइल्ड वाला कार्ड पकड़ा हुआ है और वह इस कार्ड को कैमरे के आगे फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अमन ने बेशक कुछ लिखा नहीं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि इस कार्ड के जरिए एक्टर ने हिंट दिया है कि वह शो में वापसी कर रहे हैं। बता दें कि नकुल धुल के जाने के बाद अभी भी एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में आ सकता है। अब तक मेकर्स ने नकुल की जगह पर किसी एंट्री नहीं करवाई है। ऐसे में अमन के आने की उम्मीद काफी हद तक फैंस कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही ने घोंपा काजी तौकीर की पीठ में छुरा, नॉमिनेशन टास्क में चढ़ी दोस्ती की बलि!

      bigg boss 20 aman gandhi (photo credit- instagram)

      कैसा था अमन गांधी का गेम

      अमन गांधी शो में काफी सॉफ्ट और रिश्ते बनाने वाले नजर आए। शो में अमन की कई कंटेस्टेंट्स से साथ बहस हुई है, लेकिन वह अपनी हर लड़ाई को सुलझाते हुए भी दिखे और इसी वजह से वह टारगेट भी हुए। शो में शुरुआती दिनों में अमन की दोस्ती उदिति, अरिश्फा, माही विज और काजी के साथ काफी अच्छी थी, लेकिन गेम में जैसे जैसे दिन आगे बढ़े वैसे वैसे इनकी दोस्ती में दरार आ गई। शो में अमन का बॉन्ड उदिति और अरिश्फा तक ही रह गया। हालांकि, इन सबके बीच अमन ने अपनी गेम फ्रंट फुट पर खेलना शुरू नहीं किया था और इसी वजह से वह शो से बाहर हो गए।

      End of Feed