Bigg Boss 19 Written Updates: बिग बॉस 19 के कैप्टन बने गौरव खन्ना, शहबाज बदेशा का टूटा दिल

Bigg Boss 19 Written Update: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 का लेटेस्ट एपिसोड में काफी धमाकेदार था। आज के दिन शो में गौरव खन्ना कैप्टन बन गए। जहां सभी लोग गौरव के कैप्टन बनने से खुश थे। लेकिन शहबाज बदेशा का दिल टूट गया। उन्होंने गौरव के कैप्टन बनने के बाद ऐसी बात कह दी कि लोग दंग रह गए।

Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। हर रोज शो में कुछ नया धमाल मच रहा है। तमाम लोग ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। जहां एक तरफ गौरव खन्ना को घर का कैप्टन बनाया गया। वहीं दूसरी तरफ शहबाज बदेशा भावुक होकर रोने लगे। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं आज के एपिसोड में क्या-क्या हुआ?

bigg boss 19

pic credit- Gaurav Khanna/ shehbaz badesha (instagram)

अमाल ने तान्या पर साधा निशाना

अमाल मलिक ने एक बार फिर से तान्या मित्तल को ट्रोल कर दिया है। आज अमाल ने तान्या की जर्नी पर तंज कसते हुए कहा कि तान्या ने दोस्त की पीठ पर खंजर घोंप दिया। बता दें कि हालिया एपिसोड में भी तान्या मित्तल को अमाल ने जमकर लपेटा था। अमाल ने कुनिका जी की तारीफ की कि वो उम्र के इस पड़ाव में भी एक्सरसाइज करके खुद को फिट रखती हैं। फिर कुनिका जी ने अमाल को समझाया कि तान्या को जबरदस्ती बदलने की कोशिश मत करो। आज के एपिसोड में तान्या और अमाल ने मिलकर खूब प्लानिंग की। बातचीत के दौरान कुनिका जी ने कहा कि गौरव ने अभी तक शो में कुछ खास किया नहीं, बस यूं ही मौजूदगी दर्ज कराने आया हुआ है।

End of Feed