Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के एपिसोड की शुरुआत हुई थी प्रणित मोरे से जिनके भाई ने घर में एंट्री ली। धोखे से बिग बॉस प्रणित को स्टोर रूम में बुलाकर फ्रिज के साथ साथ रूम भी लॉक कर देंगे। प्रणित मोरे का भाई घर में प्रवेश करते ही कुनिका सदानंद के पैरक छूकर धन्यवाद करेगा क्योंकि बीमारी के समय पर उन्होंने कंटेस्टेंट का काफी ध्यान रखा। बड़े भाई की तरफ प्रयाग सभी को रोस्ट करना शुरू करते हैं सबसे पहला नंबर फरहाना भट्ट का लगता है। प्रयाग कहते हैं कि अच्छा हुआ बिग बॉस ने फरहाना को फ्रिज किया हुआ है क्योंकि घर में शांति है। जब भी फरहाना बोर होती है वो लड़ाई शुरू कर देती हैं। प्रयाग को देख प्रणित इमोशनल हो जाएंगे और अपने भाई को कसकर गले लगा लेंगे। प्रणित अपने से पूछते हैं कि क्या ये कपड़े उन्हे भाड़े यानी किराए में मिले हैं। प्रयाग मोर तान्या मित्तल का भी खूब मजाक उड़ाते हैं। घर का महोल एक दम से हंसी मजाक में तब्दील हो गया। वहीं दूसरी तरफ अरमान मलिक अपने भाई अमाल को नसीहत देते हैं कि वो तान्या मित्तल से अब दूर रहे। अरमान कहते हैं, 'तान्या ने तुझे डार्क फेज में सपोर्ट किया लेकिन वो एक दम से फ्लिप कर गई। रही बात नीलम की तो वो एक गोल्डन हार्ट इंसान है। दोनों के बीच घर से जुड़ी चीजों को लेकर भी बातचीत होती है।
Image Source: Jio Hotstar
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में आगे गार्डन एरिया को एक बॉन फायर सेट में तब्दील कर दिया जाता है। बिग बॉस आदेश देते हुए कहते हैं कि इस बॉन फायर में अरमान और अमाल मलिक दोनों गाना गाएंगे तो प्रणित मोरे स्टैंडअप कॉमेडी करेंगे। अपनी मधुर और सुरीली आवाज में अरमान कई बॉलीवुड गाने गाकर घर का माहोल बदल देंगे। बहती गंगा में हाथ धोते हुए फरहाना भट्ट भी गाना गाएंगी। बॉन फायर खत्म होगा तो अरमान मलिक घरवालों से विदा लेकर चले जाएंगे। गार्डन एरिया में फरहाना बताती हैं कि उनके अदंर गाना गाने का कॉन्फिडेंस नहीं है। ये सुन मालती चाहर फरहना भट्ट की चुटकी लेते हुए कहती हैं, 'तेरा गालियां देने में कॉन्फिडेंस।' दोनों ही एक दूसरे को जंगली बिल्लियों की तरफ लुक देती हैं। एपिसोड में आगे फरहाना तान्या को अपने साथ हैंगआउट करने के लिए कहेंगी तो कंटेस्टेंट मना कर देंगी। तान्या कहती है कि वो दोस्ती दिल से निभाती है और वो उसके साथ हैंग आउट बिल्कुल नहीं कर सकती जो अपने सुविधा अनुसार चीजें करती है। फरहाना और तान्या एक दूजे को ताने देते हुए नहीं थकती और बात लड़ाई में तब्दील हो जाती है।
एपिसोड के आखिरी में 'बिग बॉस' सभी घरवालों को एसेंबली रूम में एकत्रित करते हैं लेकिन प्रणित और उनके भाई प्रयाग को बाहर जाने को कह देंगे। बिग बॉस सभी से सवाल पूछते हैं कि फ्रिज और रिलीज एक को घरवाले अच्छे से खेल रहे हैं? सभी को एक समय पर लगा की शायद बिग बॉस सजा देंगे लेकिन कुछ ओर होता है। घर में प्रणित मोरे की भाभी और भतीजे की एंट्री होगी जिसे देख हर कोई इमोशनल हो जाएगा। सभी कंटेस्टेंट प्रणित के भतीजे से संग खेले और उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए।
