Bigg Boss 19: शहबाज बदेशा की एंट्री ने लगाया मनोरंजन का तड़का, इस घरवाले के सिर से टली एलिमिनेशन की तलवार

Bigg Boss 19 Written Update 7 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का 7 सितंबर का एपिसोड भी धमाकेदार रहा। शो में जहां मुनव्वर फारूकी, साहिबा बाली और कुल्लू ने कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया तो वहीं शहबाज बदेशा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है।

Bigg Boss 19 Written Update 7 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का हर एक एपिसोड छोटे पर्दे पर धूम मचा ही रहा है, साथ ही इसका वीकेंड का वार भी लोगों का खूब दिल जीतता है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के 7 सितंबर के एपिसोड ने भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कमी नहीं छोड़ी। जहां एक तरफ मुनव्वर फारूकी, साहिबा बाली और कुल्लू ने मिलकर कंटेस्टेंट्स को जमकर रोस्ट किया तो वहीं दूसरी ओर शहनाज गिल और शहबाज बदेशा ने स्टेज पर एंट्री की और बाद में शहबाज को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में जगह मिली।

Bigg Boss 19: शहबाज बदेशा की एंट्री ने लगाया मनोरंजन का तड़का, इस घरवाले के सिर से टली एलिमिनेशन की तलवार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार की शुरुआत एनिमल टास्क के साथ हुई, जिसमें कंटेस्टेंट्स को बाकी घरवालों को उनकी पर्सनालिटी से मिलते-जुलते जानवर से रूबरू कराना था। इस टास्क में फरहाना भट्ट को तान्या मित्तल ने सांप और नीलम गिरी ने चील का टैग दिया। वहीं दूसरी ओर गौरव खन्ना ने नेहल चुदासमा को गिरगिट बताया। इसके अलावा अमाल मलिक ने अभिषेक बजाज को घर का पिग बताया।

End of Feed